1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs IND 1st T20I : ऋषभ पंत की हुई छुट्टी विराट कोहली ने नहीं दिया प्लेइंग इलेवन में मौका

NZ vs IND 1st T20I : ऋषभ पंत की हुई छुट्टी विराट कोहली ने नहीं दिया प्लेइंग इलेवन में मौका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 24, 2020 12:05 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 12:05 pm IST

न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहला टी20 मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

Rishabh Pant India Tour Of New Zealand NZ vs IND 1st T20I Kuldeep Yadav - India TV Hindi
Rishabh Pant India Tour Of New Zealand NZ vs IND 1st T20I Kuldeep Yadav  Image Source : GETTY IMAGE

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5टी20 मैच की सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन से विकेट कीपर ऋषभ पंत को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसी के साथ कोहली ने कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को टीम में मौका दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद केएल राहुल ने विकेट की पीछे लाजवाब प्रदर्शन किया था, जिसके बाद कप्तान कोहली ने उनपर भरोसा जताया। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले ही कप्तान कोहली ने कह दिया था कि राहुल कुछ मैचों के लिए भारत के लिए विकेट कीपिंग करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में यह साफ था कि पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल है। टी20 के साथ पंत की वनडे से भी छुट्टी हो सकती है।

पंत के अलावा कुलदीप यावद को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। उनकी जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है। युजवेंद्र चहल काफी समय से टीम का तो हिस्सा थे, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा था। 

इन दोनों के अलावा कप्तान कोहली ने वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन और नवदीप सैनी को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है।

देखें भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेट कीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल