1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत की चोट पर बीसीसीआई ने ली डॉक्टरों से सलाह

ऋषभ पंत की चोट पर बीसीसीआई ने ली डॉक्टरों से सलाह

 Edited By: IANS
 Published : Jan 15, 2020 09:06 am IST,  Updated : Jan 15, 2020 09:06 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

rishabh pant, concussion, one day cricket, india australia match, cricket match, india vs australia - India TV Hindi
Rishabh Pant Image Source : BCCI.TV

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी करते हुए हेलमेट में गेंद लगी जिसके कारण वह भारत की फील्डिंग के दौरान मैदान पर नहीं उतर सके। उनको लेकर अब स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह ली गई है। उनकी जगह लोकेश राहुल ने मैच में विकेटकीपिंग की। वहीं पंत अभी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।

बीसीसीआई ने बताया, "पंत को बल्लेबाजी के दौरान हेलमेट में गेंद लगी जिसके बाद वह फील्डिंग करने नहीं उतरे। उनकी जगह लोकेश राहुल ने विकेटकीपर की भूमिका निभाई। पंत इस समय निगरानी में हैं।"

बोर्ड ने कहा, "वह इस समय निगरानी में हैं। उनकी प्रगति पर रातभर नजर रखी जाएगी। विशेषज्ञ से इस मसले पर चर्चा की गई है और समय के साथ इस मामले की अधिक जानकारी दी जाएगी।"

पैट कमिंस की एक गेंद पंत के बल्ले का किनारा लेकर उनके हेलमेट में जा लगी। इसी पर उन्हें सिर में चोट की आशंका हुई। पंत ने 33 गेंदों पर 28 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इस मैच में 10 विकेट से हरा तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल