1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी के फॉर्म हाउस पर मस्ती करते दिखे ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

धोनी के फॉर्म हाउस पर मस्ती करते दिखे ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 25, 2019 04:32 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 04:52 pm IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रांची में धोनी से मिलने उनके फॉर्म पहुंचे।

Rishabh Pant And MS Dhoni- India TV Hindi
 Rishabh Pant was seen having fun at MS Dhoni form house, photo went viral on social media Image Source : TWITTER : @RISHABHPANT17

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले ऋषभ पंत को बांग्लादेश के साथ होने वाले टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। लिमिटेड ओवर्स में भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर्स ने यह साफ कर दिया है कि पंत को अभी और मौका दिया जाएगा ताकि वह खुद को साबित कर सके।

आपको बता दें कि अपनी आक्रमक शैली की बल्लेबाजी के लिए मशहूर इस युवा बल्लेबाज को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का उत्ताधिकारी माना जाता है। ऐसे में पंत को जब भी धोनी से मिलने का मौका मिलता है तो वह उनसे विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की बारीकियां सीखने से नहीं चूकते हैं लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत ने धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह उनके साथ क्रिकेट के गुर सीखते नहीं बल्कि मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

धोनी से मिलने उनके फॉर्म हाउस पर पहुंचे पंत

रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद पंत धोनी से मिलने उनके फॉर्म हाउस पहुंचे जिसकी तस्वीर उन्होने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में पंत धोनी और उनके कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर के साथ पंत ने लिखा, 'गुड वाइब्स ऑनली'।

आपको बता दें कि धोनी को पेट्स का बहुत शौक है। धोनी के पास बेल्जियन मैलिनवा, हस्कीज और डच शेफर्ड नस्ल के डॉगीज हैं। इसके अलावा उनके पास देसी नस्ल का डॉगी भी है। हाल ही में एनाटोलियन शेफर्ट नस्ल का कुत्ता भी खरीदा था। धोनी ने अपने कुत्तों के लिए फॉर्म हाउस में बड़ा मैदान बनाया है जहां उनके साथ खेलते हैं और कई बार उनकी वीडियो शेयर कर चुके हैं।

विश्व कप के बाद क्रिकेट से दूर हैं धोनी

इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के बाद से महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। विश्व के बाद यह अटकले लगाई जा रही थी धोनी क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। हालांकि धोनी ने सभी इन सभी अटकलों को झुठलाते हुए कहा कि उन्होंने कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है।

वहीं बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम चयन के बाद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने ये भी साफ कर दिया है कि वह अब धोनी के बारे में आगे नहीं सोच रहे हैं यह पूरी तरह से धोनी पर निर्भर करता है कि वह क्या फैसला लेते हैं। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि भारतीय टीम में वापसी के लिए उनके लिए रास्ते बंद हो चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल