1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत ही होंगे IPL 2021 के दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, टीम ने किया ऐलान

ऋषभ पंत ही होंगे IPL 2021 के दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, टीम ने किया ऐलान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 16, 2021 05:41 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 05:48 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गुरुवार को ऐलान किया है कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में भी ऋषभ पंत ही टीम के कप्तान रहेंगे।

Rishabh Pant will be the captain of Delhi Capitals in the second phase of IPL 2021, the team announc- India TV Hindi
Rishabh Pant will be the captain of Delhi Capitals in the second phase of IPL 2021, the team announced Image Source : IPLT20.COM

दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को ऐलान किया है कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में भी ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। आईपीएल 2021 से पहले श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे जिस वजह से टीम ने पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से स्थगित हुए आईपीएल के बाद श्रेयस अय्यर ने टीम में वापसी कर ली है। अय्यर की वापसी के बावजूद टीम ने पंत को ही कप्तान बनाए रखने का बड़ा फैसला लिया है। पंत की कप्तानी में टीम ने इस सीजन अभी तक 8 मैच खेले हैं जिसमें से 6 मुकाबले जीतकर टीम टॉप पर हैं। टीम की इसी परफॉर्मेंस को देखकर पंत को कप्तान बनाए रखने का फैसला लिया गया है।

इसकी जानकारी टीम ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी। टीम ने पंत की तस्वीर के साथ लिखा "JSW-GMR के सह-स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आज घोषणा की कि ऋषभ पंत # IPL2021 सीज़न के शेष के लिए कप्तान बने रहेंगे।"

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 22 सितंबर को खेलेगी।

More To Follow....

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल