1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोबिन सिंह बने पाकिस्तान सुपर लीग के भारतीय चेहरे

रोबिन सिंह बने पाकिस्तान सुपर लीग के भारतीय चेहरे

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 30, 2015 07:04 am IST,  Updated : Sep 30, 2015 07:25 am IST

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत के पूर्व आलराउंडर रोबिन सिंह को विदेशी कोचों के पैनल में शामिल किया है और वह संयुक्त अरब अमिरात में आगामी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) टी20 टूर्नामेंट में

रोबिन सिंह बने...- India TV Hindi
रोबिन सिंह बने पाकिस्तान सुपर लीग के भारतीय चेहरे

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत के पूर्व आलराउंडर रोबिन सिंह को विदेशी कोचों के पैनल में शामिल किया है और वह संयुक्त अरब अमिरात में आगामी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) टी20 टूर्नामेंट में पांच टीमों में से एक के साथ जुड़ेंगे। भारत की ओर से 136 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और एक टेस्ट मैच खेलने के बाद कोचिंग को पेशे के रूप में अपनाने वाले रोबिन एकमात्र भारतीय हैं जो पीएसएल का हिस्सा हैं।

पीएसएल का आयोजन चार से 24 फरवरी तक किया जाएगा। विदेशी कोचों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कोच मिकी आर्थर, एंडी मोल्स, क्रिस एडम्स, चामिंडा वास और गोर्डन ग्रीनिज जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

पीएसएल का प्रभार संभाल रहे नजम सेठी ने कहा कि पीसीबी ने 15 कोचों से बातचीत की जो पीएसएल का हिस्सा बनने को राजी हो गए हैं। उन्होंने कहा, अब तक 15 कोच पीएसएल पूल में शामिल होने को राजी हो गए हैं और हम अब भी अन्य शीर्ष कोचों और क्रिकेटरों के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों में कुछ और नामों का खुलासा किया जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल