1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहन जेटली सर्वसम्मति से चुने गए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष

रोहन जेटली सर्वसम्मति से चुने गए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष

 Reported By: IANS
 Published : Oct 17, 2020 06:09 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 06:26 pm IST

दिवंगत केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के पुत्र एडवोकेट रोहन जेटली शनिवार को दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

रोहन जेटली सर्वसम्मति...- India TV Hindi
रोहन जेटली सर्वसम्मति से चुने गए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष Image Source : TWITTER (@ROHANJAITLEY)

नई दिल्ली| वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली को निर्विरोध रूप से दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का अध्यक्ष चुना गया है। रोहन इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। इस पद के एकमात्र अन्य उम्मीदवार सुनील कुमार गोयल ने नामांकन दाखिल करने के बाद वापस ले लिया था।

बाकी छह पदों के लिए चुनाव पांच से आठ नवंबर के बीच होंगे। पांच से आठ नवंबर के बीच अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और चार निदेशकों के पद के चुनाव होने हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और 14 साल तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली का अध्यक्ष चुना जाना तय था। उनके नाम को लेकर सभी वर्गों में सर्वसम्मति थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल