1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित भाई से मुझे अच्छा करने की प्रेरणा मिली : शिवम दूबे

रोहित भाई से मुझे अच्छा करने की प्रेरणा मिली : शिवम दूबे

 Reported By: IANS
 Published : Dec 10, 2019 05:17 pm IST,  Updated : Dec 10, 2019 05:17 pm IST

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में खेली गई अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी का श्रेय अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को दिया है। 

Rohit Sharma, Shivam Dube, India vs West Indies- India TV Hindi
Rohit bhai inspired me to do well: Shivam Dubey Image Source : AP

मुंबई। भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में खेली गई अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी का श्रेय अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शिवम के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

मुंबई इंडियंस ने शिवम के हवाले से लिखा, "रोहित भाई ने मेरी मदद की और उन्होंने मुझसे कहा कि शांत रहो और अपनी ताकत पर विश्वास करो। मुझे लगता है कि एक सीनियर खिलाड़ी से मुझे उस तरह की प्रेरणा की जरूरत थी।"

शिवम ने दूसरे टी-20 मैच में 30 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली थी। उनके इस पारी के बावजूद भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 मैच बुधवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल