1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पर्थ वनडे: रोहित शर्मा ने फ़तह किया सर रिचर्ड्स के रिकार्ड को

पर्थ वनडे: रोहित शर्मा ने फ़तह किया सर रिचर्ड्स के रिकार्ड को

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 13, 2016 12:12 pm IST,  Updated : Jan 13, 2016 01:23 pm IST

पर्थ: मंगलवार को पर्थ में भारत हालंकि पांच मैचों की एक दिवसीय सिरीज़ के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार गया लेकिन इस हार के बावजूद जहां रोहित शर्मा ने वेस्ट इंडीज़ के महान बल्लेबाज़

rohit sharma- India TV Hindi
rohit sharma

पर्थ: मंगलवार को पर्थ में भारत हालंकि पांच मैचों की एक दिवसीय सिरीज़ के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार गया लेकिन इस हार के बावजूद जहां रोहित शर्मा ने वेस्ट इंडीज़ के महान बल्लेबाज़ सर विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया वहीं इस मैच में कई रोचक रिकार्ड्स बने और टूटे।

rohit sharma
rohit sharma

रोहित शर्मा की 171 की नाबाद पारी

तूफ़ानी बल्लेबाज़ी के लिये मशहूर रोहित शर्मा ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरुप खेलते हुए बतौर सलामी बल्लेबाज़ 171 रन की नाबाद पारी खेली। हालंकि उनकी मेहनत पर पानी ज़रुर पिर गया क्योंकि भारत फिर भी 310 का लक्ष्य बचा नही पाया लेकिन इस बीच रोहित ने सर विवियन रिचर्ड्स के रिकार्ड पर ज़रुर पानी फेर दिया। इस पारी के साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। इसके पहले ये रिकार्ड रिचर्ड्स के नाम था। रिचर्ड्स ने 1979-80 में मलबर्न में 153 की नाबाद पारी खेली थी। रोहित शर्मा का ये ऑस्ट्रेलिया में वनडे में पांचवा सबसे अधिक स्कोर है। पहले नंबर पर क्रिस गेल (215), दूसरे पर डेविड वॉर्नर (178), तीसरे पर मार्क वॉ (173) और चौथे नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट (172) हैं।

rohit sharma
rohit sharma

रोहित का वनडे में चौथा 150+ स्कोर  

171 रन के साथ ही रोहित वनडे में चौथी बार 150+ स्कोर कर चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ये कारनामा पांच बार कर चुके हैं। श्रीलेका के सनथ जयसूर्या और वेस्ट इंडीज़ के क्रिस गेल भी चार बार 150+ स्कोर कर चुके हैं।

चार हारे हुए वनडे में रोहित के चार शतक

rohit sharma
rohit sharma

पर्थ वनडे में हार के साथ ही एक और रिकार्ड रोहित के नाम हो गया है। इस हार के साथ ही रोहित के नाम चार वनडे ऐसे हो गये हैं जो उनके शतक के बावजूद भारत हारा है।

वनडे में पड़े पहली बार दोहरी शतकीय साझेदारियां

virat, rohit
virat, rohit

कल के मैच पहली बार हुआ कि दो डबल शतकीय साझेदारियां हुईं। पहेल रोहित और विराट कोहली ने दूसरे विकेट की साझेदारी में 207 रन जोड़े फिर स्मिथ और बेली ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 242 रन जोड़े।

बेली का वनडे में भारत के ख़िलाफ़ सबसे बेहतर औसत

george bailey
george bailey

जॉर्ज बेली का वनडे में भारत के ख़िलाफ़ औसत 85 हो गया है। ये औसत भारत के ख़िलाफ़ 500 से ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में सबसे अधिक है। बेली भारत के ख़िलाफ़ वनडे में नौ पारियों में 595 रन बना चुके हैं जिसमें दो शतक शामिल हैं।

स्टीव स्मिथ को रास आते हैं भारतीय गेंदबाज़

steve smith
steve smith

स्मिथ ने 100.3 की औसत से सिर्फ पांच पारियों में भारत के ख़िलाफ़ 301 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक भी शामिल हैं। टेस्ट में भी ुनका शानदार रिकार्ड है। उन्होंने छह मौचों में 930 रन बनाए हैं।      

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल