1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद रोहित ऑस्ट्रेलिया में टीम से जुड़ने के लिए तैयार

फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद रोहित ऑस्ट्रेलिया में टीम से जुड़ने के लिए तैयार

 Reported By: IANS
 Published : Dec 12, 2020 03:20 pm IST,  Updated : Dec 12, 2020 03:20 pm IST

भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब वह ऑस्ट्रेलिया में टीम से जुड़ने को पूरी तरह से तैयार हैं। 

फिटनेस टेस्ट पास करने...- India TV Hindi
फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद रोहित ऑस्ट्रेलिया में टीम से जुड़ने के लिए तैयार Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब वह ऑस्ट्रेलिया में टीम से जुड़ने को पूरी तरह से तैयार हैं। बीसीसीआई ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की।

वैसे शुक्रवार को ही रोहित के टेस्ट पास करने की खबर आ गई थी, लेकिन बीसीसीआई ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। बोर्ड ने शनिवार को आधिकारिक बयान जारी कर रोहित के फिट होने की पुष्टि की।

सोशल मीडिया पर 'सुल्तान' बने डेविड वार्नर, सलमान खान के फैंस हुए हैरान

बीसीसीआई ने बयान में लिखा है, "भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) अपनी रीहैब प्रक्रिया पूरी कर ली है और वह फिट हैं।"

रोहित को आईपीएल में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हुई थी। वह 19 नवंबर से एनसीए में रीहैब पर थे। बयान में कहा गया है, "एनसीए की मेडिकल टीम रोहित की फिजिकल फिटनेस से पूरी तरह से संतुष्ट है। मेडिकल टीम ने उन्हें बल्लेबाजी, फील्डिंग और विकेटों के बीच दौड़ जैसे पैमानों पर परखा है और उनकी स्थिति से वह संतुष्ट है। उन्हें हालांकि अपनी ताकत पर काम करना होगा।"

भारतीय गेंदबाजों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं मार्कस हैरिस

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर वह दो सप्ताह के लिए क्वारंटीन रहेंगे और फिर टीम के साथ जुडेंगे। बयान में लिखा गया है, "दो सप्ताह के क्वारंटीन के लिए उन्हें डिटेल प्रोग्राम दिया गया है। क्वारंटीन के बाद मेडिकल टीम एक बार फिर उनकी जांच करेगी और इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनके हिस्सा लेने पर फैसला करेगी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल