1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय गेंदबाजों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं मार्कस हैरिस

भारतीय गेंदबाजों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं मार्कस हैरिस

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 12, 2020 02:12 pm IST,  Updated : Dec 12, 2020 02:12 pm IST

इस घरेलू सत्र में विक्टोरिया के लिये शानदार प्रदर्शन करने वाले हैरिस को शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया चूंकि विल पुकोवस्की और डेविड वॉर्नर चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल सकेंगे। 

India vs Australia, India vs Australia 2020, India vs Australia 2020-21, jasprit bumrah, Marcus Harr- India TV Hindi
Marcus Harris Image Source : GETTY IMAGES

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व खिलाड़ियों की चोटों से परेशान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में शाामिल किये गए बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने कहा कि वह भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों का सामना करने के लिये तैयार हैं। इस घरेलू सत्र में विक्टोरिया के लिये शानदार प्रदर्शन करने वाले हैरिस को शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया चूंकि विल पुकोवस्की और डेविड वॉर्नर चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल सकेंगे। 

हैरिस ने फॉक्स क्रिकेट से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि मैं अच्छे फार्म में हूं और यह भी अच्छी बात है कि मुझे लेकर ज्यादा हाइप नहीं है । मैं भारतीय गेंदबाजों का सामना करने के लिये तैयार हूं ।’’ उन्होंने शेफील्ड शील्ड में दो मैचों में 118.33 की औसत से 355 रन बनाये। 

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे से नाम वापस लेने पर विचार कर रहे थे मिस्बाह उल हक

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे पता था कि अच्छा खेलने पर चुना जा सकता हूं। पिछले सत्र में टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं था और मैने अपने खेल पर पूरा फोकस किया। अब मैं टेस्ट खेलने के लिये पूरी तरह से तैयार हूं।’’ 

हैरिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिये नौ टेस्ट खेले हैं और पिछले साल एशेज जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। एशेज 2019 के बाद यह उनका पहला टेस्ट होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल