1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v IND : जहीर खान का मानना, रोहित शर्मा ने टीम की जरुरत के हिसाब से खेला

ENG v IND : जहीर खान का मानना, रोहित शर्मा ने टीम की जरुरत के हिसाब से खेला

 Reported By: IANS
 Published : Sep 05, 2021 12:55 pm IST,  Updated : Sep 05, 2021 12:55 pm IST

पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि रोहित तीसरे दिन के खेल को टीम के जरुरत के हिसाब से खेला।

ENG v IND : जहीर खान का मानना,...- India TV Hindi
ENG v IND : जहीर खान का मानना, रोहित शर्मा ने टीम की जरुरत के हिसाब से खेला Image Source : GETTY

नई दिल्ली| भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाते हुए 127 रन की पारी खेली जिसे खूब सराहा जा रहा है। पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि रोहित तीसरे दिन के खेल को टीम के जरुरत के हिसाब से खेला। 34 वर्षीय बल्लेबाज रोहित ने कठीन परिस्थितियों में बल्लेबाजी को आसान बनाते हुए उन्होंने टेस्ट में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए।

जहीर खान ने क्रिकबज चैटर में बात करते हुए कहा, उनके इरादे साफ थे। उन्होने वहां परिस्थितियों को समझा और नए गेंद खेलते समय उन्होंने अपने आप को समय दिया बाहर जाने वाली गेंदों को उन्होंने जाने दिया और उसी गेंद को खेला जो उनके क्षेत्र में था।

जहीर ने आगे कहा, द ओवल की पिच में बाउंस होती है, रोहित शर्मा को बाउंस और तेज गति से आने वाली गेंदे पसंद है और उन्होंने खेल को टीम के जरुरत के हिसाब से खेलते हुए शानदार शतक लगाया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल