1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड में शतक जड़ते ही रोहित ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, विराट कोहली भी नहीं कर सके ये कारनामा

इंग्लैंड में शतक जड़ते ही रोहित ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, विराट कोहली भी नहीं कर सके ये कारनामा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 02, 2019 10:04 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 10:04 pm IST

भारतीय सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा ने आज बांग्लादेश के खिलाफ बर्मिंगघम में एक और शतक लगाकर इस मैदान पर शतक की हैट्रिक लगा दी है। 

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

भारतीय सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा ने आज बांग्लादेश के खिलाफ बर्मिंगघम में एक और शतक लगाकर इस मैदान पर शतक की हैट्रिक लगा दी है। रोहित शर्मा ने इस मैदान पर इस मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 102 रन और साल 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसी के साथ रोहित शर्मा इंग्लैंड के किसी भी मैदान पर शतकों की हैट्रिक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

वहीं दुनिया में एक मैदान पर शतकों की हैट्रिक लगाने वाले रोहित दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम था। कोहली ने कोलंबो के मैदान पर शतकों की हैट्रिक लगाई थी।

वहीं इस वर्ल्ड कप में चौथा शतक लगाकर रोहित शर्मा ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है। रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जमाया जो उनका इस विश्व कप में चौथा शतक है और इसी के साथ वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संगाकारा के बराबर पहुंच गए हैं।

रोहित एकदिवसीय में अब तक कुल 26 शतक बना चुके हैं। रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन बनाए। इससे पहले रोहित ने विश्व कप में भारत के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 140 रन और इंग्लैंड के खिलाफ 102 रनों की पारियां खेली थीं।

इसी के साथ रोहित ने 2019 में वनडे में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वह इतने कम समय में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस साल वनडे में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले आस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच (1138), उस्मान ख्वाजा (1067) ने भी वनडे में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल