1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड

दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: Lokesh Khera @lokeshkhera29
 Published : Oct 23, 2018 06:58 pm IST,  Updated : Oct 23, 2018 06:58 pm IST

पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा बार 150 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा था और अब दूसरे मैच में वो सचिन का ही एक और रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा बार 150 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा था और अब दूसरे मैच में वो सचिन का ही एक और रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। Image Source : AP IMAGE

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 152 रनों की नाबाद पारी खेलकर रोहित शर्मा ने भारत को धमाकेदार जीत दिलाई थी। उनको इस पारी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े जिनमें एक रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर का भी था। पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा बार 150 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा था और अब दूसरे मैच में वो सचिन का ही एक और रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

जी हां, अगर कल के मैच में रोहित शर्मा 2 छक्के लगाते हैं तो उनके नाम वनडे में 196 छक्के हो जाएंगे। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 195 छक्के लगाए हैं और रोहित के नाम अभी तक 194 छक्के हैं। ऐसे में कल वो दो छक्के लगाकर सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

इसी के साथ वो भारतीय खिलाड़ियों में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस सूची में शीर्ष पर महेंद्र सिंह धोनी हैं जिनके नाम 210 छक्के हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलने से पहले रोहित इस सूची में चौथे स्थान पर थे, लेकिन पिछले मैच में 8 छक्के लगाकर रोहित ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुला के 189 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा था। आशा करते हैं कि रोहित दूसरे वनडे में सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रहेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल