1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 13 साल, शेयर की इमोशनल पोस्ट

रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 13 साल, शेयर की इमोशनल पोस्ट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 23, 2020 09:01 pm IST,  Updated : Jun 23, 2020 09:01 pm IST

सलामी बल्लेबाज और लिमिटेड ओवर में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया में 13 साल पूरे कर लिए हैं। 

रोहित शर्मा ने...- India TV Hindi
रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 13 साल, शेयर की इमोशनल पोस्ट Image Source : GETTY IMAGES

सलामी बल्लेबाज और लिमिटेड ओवर में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया में 13 साल पूरे कर लिए हैं। रोहित ने आज ही के दिन यानी 23 जून को साल 20007 में भारत की ओर से ऑयरलैंड में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। दिलचस्प बात ये हैं कि रोहित का डेब्यू धोनी नहीं बल्कि राहुल द्रविड़ की कप्तानी में हुआ था।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 13 साल पूरे होने के इस खास मौके पर रोहित शर्मा ने उस दिन को याद किया जब उन्होंने पहली बार भारतीय टीम जर्सी पहनी थी। रोहित ने ट्वीट कर फैंस के साथ इस खुशी को साझा किया। रोहित ने ट्वीट में लिखा, "13 अद्भुत साल और गिनती अभी जारी है ... बोरीवली की गलियों में खेलते हुए कभी नहीं सोचा था कि ये दिन भी कभी आएगा, मैं अपना सपना जी रहा हूं।"

रोहित शर्मा ने अपना मैच ऑयरलैंड के खिलाफ खेला था जिसमें उन्हें नंबर 7 पर जगह दी गई थी। ये मैच बारिश के कारण छोटा कर दिया गया था जिसमें ऑयरलैंड की टीम 193 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में सौरव गांगुली और गौतम गंभीर ने 162 रन की पार्टनरशिप कर भारत को 9 विकेट से जीत दिला दी। रोहित को भले ही अपने पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने फील्डिंग करते हुए नियाल ओ ब्रायन का कैच लपका।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। रोहित ने दो बार यह कारनामा श्रीलंका के खिलाफ किया जबकि एक दोहरा शतक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था। वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड 264 रन भी रोहित शर्मा के नाम दर्ज है।

रोहित शर्मा ने भारत की ओर से 224 टेस्ट में 49.27 की औसत से 9915 रन बनाए हैं जिसमें 29 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उन्होंने 32 मैच खेलते हुए 46.54 की औसत से 2141 रन जड़े हैं। इसमें उन्होंने 6 शतक और 10 अर्धशतक बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्होंने 108 मैच खेलते हुए 2773 रन बनाए हैं और 4 शानदार शतक भी लगाए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल