1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर शेयर की शर्टलेस तस्वीर, रोहित शर्मा ने कर दिया ट्रोल

युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर शेयर की शर्टलेस तस्वीर, रोहित शर्मा ने कर दिया ट्रोल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 21, 2020 11:53 am IST,  Updated : Jan 21, 2020 11:53 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की जिसके बाद टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने उन्हें ट्रोल कर लिया।

yuzvendra chahal with dwayne johnson, yuzvendra chahal tattoo, Yuzvendra Chahal, The Rock, rohit yuz- India TV Hindi
yuzvendra chahal and Rohit sharma Image Source : BCCI

ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे मजाकिया क्रिकेटर में से एक माना जाता है। रोहित मैदान के अंदर हो या बाहर वे कभी भी मस्ती करने से नहीं चुकते हैं। ऐसी ही कुछ मस्ती उन्होंने टीम के साथ खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के साथ की जिसकी सोशल मीडिया पर अब खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जीत के बाद रोहित ने चहल की एक फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर  शेयर की। इस फोटो में चहल एक तरफ चहल और दूसरी तरफ WWE सुपरस्टार और हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन की है।  ड्वेन जॉनसन को 'द रॉक' के नाम से भी जाना जाता है।

रोहित ने जिस फोटो को शेयर किया उसमें चहल के कंधे और सीने पर एक टैटू बना हुआ है जो कि रॉक के टैटू से मेल खा रहा है। बस फिर क्या था इस तस्वीर को देखते ही रोहित ने उन्हें सोशल मीडिया पर टैग करते हुए उनकी टांग खींचाई कर दी।

रोहित ने चहल की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''आज की सबस बेस्ट तस्वीर जो मैंने देखी है, भारत ने सीरीज जीती लेकिन सुर्खियों में कोई और बना है।''

रोहित के इस मजाक के बाद चहल ने उनके ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए स्माइली पोस्ट की।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में शतक लगाने वाले रोहित टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में रोहित के अलावा चहल भी शामिल हैं। ऐसे में वहां इनके बीच और भी कुछ मौज मस्ती देखने को मिल सकती है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इसी महीने 24 जनवरी से पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है।  

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम-

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर।

   

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल