1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत ए के न्यूजीलैंड दौरे से दिया गया रोहित शर्मा को आराम, सीधे ऑस्ट्रेलिया में मचाएंगे धमाल

भारत ए के न्यूजीलैंड दौरे से दिया गया रोहित शर्मा को आराम, सीधे ऑस्ट्रेलिया में मचाएंगे धमाल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 13, 2018 07:24 pm IST,  Updated : Nov 13, 2018 07:25 pm IST

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में चार दिवसीय मैच के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारत-ए टीम से रोहित शर्मा को आराम दिया गया है।

भारत ए के न्यूजीलैंड दौरे से दिया गया रोहित शर्मा को आराम- India TV Hindi
भारत ए के न्यूजीलैंड दौरे से दिया गया रोहित शर्मा को आराम Image Source : GETTY IMAGES

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में चार दिवसीय मैच के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारत-ए टीम से रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। दरअसल अभी हाल ही में समाप्त हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में बतौर कार्यवाहक कप्तान रहे रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले आराम दिया गया है। मंगलवार को बीसीसीआई ने ट्वीट कर जानकारी दी। रोहित को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच के लिए भारतीय ए टीम में चुना गया था। लेकिन अब रोहित न्यूजीलैंड नहीं जाएंगे। 

बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा, "न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच के लिए चुने गए रोहित शर्मा को बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने आराम करने की सलाह दी है। ये निर्णय हालिया वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वह रोहित भारत की टी-20 टीम के साथ मुंबई से 16 नवंबर, 2018 को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।"

गौरतलब है कि भारत ने अभी हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में वेस्टइंडीज का टी20 सीरीज में सफाया किया था। यही नहीं रोहित ने भी दूसरे टी20 मैच में नाबाद 111 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। हालांकि अब रोहित को इसलिए भी आराम दिया गया है क्योंकि वे इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज खेलेंगे और उसके बाद उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम ए: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मुरली विजय, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), के गोथम, शाहबाज नदीम, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, दीपक चहर, रजनीश गुरबानी, विजय शंकर, केएस भारत (विकेटकीपर)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल