1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम वेस्टइंडीज: रोहित शर्मा बने 'सिक्सर किंग', क्रिस गेल को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत बनाम वेस्टइंडीज: रोहित शर्मा बने 'सिक्सर किंग', क्रिस गेल को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 04, 2019 09:15 pm IST,  Updated : Aug 04, 2019 09:21 pm IST

रोहित के नाम टी20 क्रिकेट में 107 छक्के हो गए हैं उन्होंने वेस्टइंडीज के ही धाकर बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ा है। गेल के नाम टी20 क्रिकेट में 105 छक्के हैं।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज फ्लोरिडा में जारी दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। रोहित अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

रोहित के नाम टी20 क्रिकेट में 107 छक्के हो गए हैं उन्होंने वेस्टइंडीज के ही धाकर बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ा है। गेल के नाम टी20 क्रिकेट में 105 छक्के हैं।

रोहित ने ये मुकाम 88 इनिंग में हासिल किया, वहीं गेल ने अभी तक 54 ही इनिंग खेली है। रोहित इस रिकॉर्ड पर अपनी बढ़त को अभी और बढ़ा सकते हैं क्योंकि क्रिस गेल भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर है और उनका करियर भी अप समाप्ती की ओर है

इंटरनेशनल टी-20 मैचों में गेल और रोहित के अलावा न्यूजीलैंड के मार्टिन गुपटिल (103) ने 100 से अधिक छक्के लगाए हैं। 

इसी के साथ इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर का 17वां शतक भी पूरा किया। रोहित ने आउट होने से पहले 51 गेंदों पर 6 चौकों और तीन गगनचुंबी छक्कों की मदद से 67 रन बनाए।

इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेेबाज शिखर धवन के साथ रोहित शर्मा ने एक और अर्धशतकिय साझेदारी पूरी की टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतकीय साझेदारी की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित-धवन की साझेदारी ने टी20 में अभी तक 10 बार 50 का आंकड़ा पार किया है। वहीं इस सूची में शीर्ष पर मौजूद गप्टिल और विलियमसन की साझेदारी ने ये कारनामा 11 बार किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल