1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने बताया कैसे महेंद्र सिंह धोनी बने भारत के सबसे सफल कप्तान

रोहित शर्मा ने बताया कैसे महेंद्र सिंह धोनी बने भारत के सबसे सफल कप्तान

 Reported By: IANS
 Published : Feb 03, 2020 05:59 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 05:59 pm IST

रोहित ने साथ ही कहा, "मैंने उन्हें कई युवा गेंदबाजों को दबाव में संभालते देखा है। वे उनके पास जाते हैं, उनके कंधे पर हाथ रखते हैं और उनसे बात करते हैं कि उन्हें क्या करने की जरूरत है।"  

Rohit Sharma told how Mahendra Singh Dhoni became India's most successful captain -- India TV Hindi
Rohit Sharma told how Mahendra Singh Dhoni became India's most successful captain - Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया है। भारत के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित ने हाल ही में एक शो में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने कहा, "एमएस धोनी सबसे शांत क्रिकेटर हैं। इससे उन्हें मैदान पर अच्छे फैसले लेने में मदद मिली। उनके पास सभी तीनों आईसीसी खिताब हैं। इसके अलावा वह आईपीएल की भी कई ट्रॉफी जीत चुके हैं। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं और इसकी वजह उनका शांत और सहज रवैया है जो वे तनाव और दबाव के क्षणों में भी बनाए रखते हैं।"

रोहित ने साथ ही कहा, "मैंने उन्हें कई युवा गेंदबाजों को दबाव में संभालते देखा है। वे उनके पास जाते हैं, उनके कंधे पर हाथ रखते हैं और उनसे बात करते हैं कि उन्हें क्या करने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा, "जब कोई युवा खिलाड़ी सीनियर खिलाड़ियों से ऐसा व्यवहार हासिल करता है तो उसका विश्वास काफी बढ़ जाता है और वो टीम की जीत में अपना योगदान देना चाहता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल