1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, रोरी बर्न्स चार महीने के लिए क्रिकेट से हुए दूर

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, रोरी बर्न्स चार महीने के लिए क्रिकेट से हुए दूर

 Edited By: IANS
 Published : Jan 07, 2020 05:22 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 05:22 pm IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले फुटबॉल खेलते समय चोटिल होने वाले इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज रोरी बर्न्स चार महीने के लिए  टीम से बाहर हो गए हैं।

Rory Burns, Specsavers County Championship Division One, England tour of Sri Lanka, England, Surrey,- India TV Hindi
Rory Burns Image Source : AP

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स बाएं टकने की सर्जरी के कारण चार महीनों के लिए बाहर हो गए हैं। वह मार्च में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। बर्न्‍स को केपटाउन टेस्ट मैच से पहले वार्मअप के दौरान फुटबॉल खेलते हुए चोट लग गई थी। इसी कारण वह दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, "इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स की सर्जरी सफल रही। सर्जरी सोमवार को लंदन में हुई। इसी कारण सरे के कप्तान चार महीने तक मैदान से दूर रहेंगे।"

बर्न्‍स के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड ने वार्मअप में फुटबाल खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

बर्न्‍स इंग्लैंड के लिए अबतक कुल 15 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस 15 मुकाबलों में बर्न्स ने इंग्लैंड के लिए 33.75 की औसत से 979 रन बनाए हैं जिसमें 6 अर्द्धशतक और 2 शतक शामिल है।

वहीं इस फॉर्मेट में बर्न्स का सार्वधिक पारी 133 रनों का है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल