1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021 : मैक्सवेल पर रिकॉर्ड बोली लगाते हुए बैंगलोर ने खरीदे 8 नए खिलाड़ी, यहाँ देखें पूरी टीम

IPL 2021 : मैक्सवेल पर रिकॉर्ड बोली लगाते हुए बैंगलोर ने खरीदे 8 नए खिलाड़ी, यहाँ देखें पूरी टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 18, 2021 09:17 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 09:17 pm IST

बैंगलोर की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल पर 14.25 करोड़ की बड़ी बोली लगाते हुए सभी को चौंका दिया।

Royal Challengers Bangalore- India TV Hindi
Royal Challengers Bangalore

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के आगामी सीजन की नीलामी चेन्नई में अब संपन्न हो गई है। जिसमें बैंगलोर की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल पर 14.25 करोड़ की बड़ी बोली लगाते हुए सभी को चौंका दिया। जबकि उसके बाद उन्होंने दूसरे विदेशी न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन पर भी पैसे बरसाते हुए उन्हें 14 करोड़ रूपए की रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया। 

इस तरह विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर की टीम ने कुल 8 खिलाड़ी खरीदें। जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 विदेशी खिलाड़ी खरीदें जबकि 5 भारतीय घरेलू क्रिकेट के युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत और सचिन बेबी प्रमुख रूप से शामिल हैं। 

नीलामी से पहले बैंगलोर की टीम :-  विराट कोहली (c), देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिप (wk), एबी डिविलियर्स (wk), पवन देशपांडे, वाशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, युजवेंद्र चहल, एडम जैम्पा, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, हर्ष पटेल

नीलामी में खरीदे नए खिलाड़ी :- ग्लेन मैक्सवेल (INR 14.25 Cr), सचिन बेबी (INR 20 L), रजत पाटीदार (INR 20 L), मोहम्मद अजहरुद्दीन (INR 20 L), काइल जैमीसन (INR 15 Cr), डैनियल क्रिश्चियन (INR 4.80 cr), सुयश प्रभुदेसाई (INR 20 लाख), केएस भारत (INR 20 लाख)

नीलामी के बाद बैंगलोर की पूरी टीम :- विराट कोहली (c), देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिप (wk), एबी डिविलियर्स (wk), पवन देशपांडे, वाशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, युजवेंद्र चहल, एडम जैम्पा, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, हर्ष पटेल,  ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी , रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैनियल क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई , केएस भारत।

बैंगलोर के पास बचे रूपए :- 35 लाख, जबकी बैंगलोर की टीम में विदेशी खिलाड़ियों की जगह भर चुकी है, अब उनके पास 3 घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों को शामिल करने का स्थान मौजूद है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल