Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी ने रुबेल हुसैन को लगाई फटकार

आईसीसी ने रुबेल हुसैन को लगाई फटकार

Reported by: IANS Published : Jun 07, 2018 08:14 am IST, Updated : Jun 07, 2018 08:14 am IST

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन को कड़ी फटकार लगाई है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया है।

Rubel Hossain- India TV Hindi
Rubel Hossain

दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन को कड़ी फटकार लगाई है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया है। आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, रुबेल को मंगलवार को देहरादून में अफगानिस्तान के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में अंपायर के फैसले पर असहमति जताने का दोषी पाया गया। रुबेल को आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.1.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। 

रुबेल ने अफगानिस्तान की पारी के 11वें ओवर में शमीउल्लाह शेनवारी के खिलाफ पगबाधा की अपील की थी जिसे अंपायर ने खारिज कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाज जोर-जोर से हाथ झटकने लगे। मैच के बाद रेफरी एंडी पाइक्रोफ्ट ने उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया। रुबेल ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई नहीं की जाएगी। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement