1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एस बद्रीनाथ का है मानना, लॉकडाउन से मिले ब्रेक में क्रिकेटर्स फिर से कर सकते हैं अपने लक्ष्य को निर्धारित

एस बद्रीनाथ का है मानना, लॉकडाउन से मिले ब्रेक में क्रिकेटर्स फिर से कर सकते हैं अपने लक्ष्य को निर्धारित

 Edited By: Bhasha
 Published : May 11, 2020 02:25 pm IST,  Updated : May 11, 2020 02:25 pm IST

भारत की ओर से दो टेस्ट और सात वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 39 साल के बद्रीनाथ ने कहा कि ब्रेक के दौरान खिलाड़ी छोटी-मोटी चोटों से उबर सकते हैं और अपने शरीर और मानसिक कौशल पर काम कर सकते हैं। 

S Badrinath , India, Cricket, Covid-19, coronavirus- India TV Hindi
S Badrinath  Image Source : TWITTER

पूर्व भारतीय खिलाड़ी एस बद्रीनाथ ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण हुआ लॉकडाउन क्रिकेटरों सहित सभी खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती है लेकिन यह साथ ही लक्ष्यों का फिर से आकलन करने तथा शारीरिक और मानसिक स्थिति बेहतर करने में निवेश का मौका भी देता है। कोविड-19 महामारी से अब तक दुनिया भर में 41 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और तीन लाख के करीब लोगों की जान गई है। 

इसके कारण दुनिया भर में लगभग सभी खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं। हाल में मानसिक कौशल की ट्रेनिंग दे रही कंपनी एमफोर को शुरू करने वाले बद्रीनाथ ने कहा, ‘‘यह सभी खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय है. इस समय उन्हें खेलना चाहिए था, उन्होंने अपने लिए लक्ष्य तय किए थे। यह अच्छा समय है कि लक्ष्यों का पुन: आकलन किया जाए और आगे के बारे में सोचा जाए।’’ 

यह भी पढ़ें- के. एल राहुल ने माना, टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज के सामने कीपिंग करने में होती है कठिनाई

भारत की ओर से दो टेस्ट और सात वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 39 साल के बद्रीनाथ ने कहा कि ब्रेक के दौरान खिलाड़ी छोटी-मोटी चोटों से उबर सकते हैं और अपने शरीर और मानसिक कौशल पर काम कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘कई खिलाड़ियों के शरीर में खेलते हुए थोड़ा दर्द होगा और यह शरीर को स्वस्थ करने और सभी तरह के दर्द को दूर करने का अच्छा समय है जिसके कि जब आपको कोई काम दिया जाए तो आप तरोताजा महसूस करो।’’ 

यह भी पढ़ें- एलेक्स कैरी को है IPL शुरू होने का बेसब्री से इंतजार, कहा- इंतजार नहीं कर सकता

बद्रीनाथ ने कहा, ‘‘यह अपने शरीर, भावनात्मक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य आदि चीजों पर निवेश करने का सही समय है।’’ यह पूछने पर कि वह कैसे एमफोर को शुरू करने के जिए प्रेरित हुए तो बद्रीनाथ ने कहा, ‘‘भारत में हमें लगता है कि खिलाड़ी और सभी लोग फिट होने के लिए काफी कुछ कर रहे हैं। क्रिकेटरों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण कौशल में सुधार हो रहा है लेकिन क्या वे मानसिक पहलू पर भी पर्याप्त काम कर रहे हैं। दिमाग हमारे शरीर का ताकतवर अंग है जो असल में खिलाड़ी की क्षमता और प्रदर्शन के बीच सेतु का काम करता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमने महसूस किया कि दिमाग को पर्याप्त महत्व और ट्रेनिंग नहीं दी गई इसलिए हम ऐसा ढांचा, मंच तैयार करना चाहते थे जहां खिलाड़ियों को कड़ी ट्रेनिंग दी जा सके, उनकी वास्तविक क्षमता को प्रदर्शन में बदला जा सके।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल