1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगे SA-इंग्लैंड

जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगे SA-इंग्लैंड

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 25, 2015 01:36 pm IST,  Updated : Dec 25, 2015 01:36 pm IST

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें किंग्समीड में कल जब चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के लिए आमने सामने होंगी तो दोनों की नजरें जीत की राह पर लौटने पर टिकी होंगी। दक्षिण

sa cricket- India TV Hindi
sa cricket

डरबन: दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें किंग्समीड में कल जब चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के लिए आमने सामने होंगी तो दोनों की नजरें जीत की राह पर लौटने पर टिकी होंगी। दक्षिण अफ्रीका को हाल में भारत के खिलाफ 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जो 2012 में शीर्ष टेस्ट टीम बनने के बाद उसकी सबसे बड़ी हार है। इंग्लैंड को भी यूएई में अपनी पिछली श्रृंखला में पाकिस्तान के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों को स्पिन की अनुकूल और धीमी पिचों पर जूझना पड़ा था और अब अपने अनुकूल हालात में ये दोनों टीमें एक दूसरे पर भारी पड़ने की कोशिश करेंगी।

इंग्लैंड ने दो अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन किया जबकि भारत दौरे पर नाकाम रहे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज चार दिवसीय घरेलू मैच के दौरान अपनी पुरानी फार्म हासिल करने में नाकाम रहे जिससे मेहमान टीम का पलड़ा कुछ भारी लग रहा है। मेजबान टीम के बल्लेबाजों में घरेलू मैच में सिर्फ तेंबा बावुमा ही अर्धशतक जड़ पाए। एबी डिविलियर्स और फाफ डु प्लेसिस ने टेस्ट श्रृंखला से पहले आराम करने का फैसला किया था।

इंग्लैंड को किंग्समीड पर दक्षिण अफ्रीका के खराब रिकार्ड से भी प्रेरणा मिलेगी। घरेलू स्थलों में यहां दक्षिण अफ्रीका का रिकार्ड सबसे खराब है। वर्ष 1992 में टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बाद से टीम ने यहां 21 मैचों में नौ जीते हैं जबकि छह में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान इंग्लैंड ने इस मैदान पर तीन टेस्ट ड्रा कराए जबकि 2009-10 में टीम पारी से जीत दर्ज करने में सफल रही। दोनों टीमें मुख्य रूप से अपने तेज गेंदबाजों पर निर्भर करेंगी और दोनों टीमों की सलामी जोडि़यों पर सवालिया निशान लगा हुआ है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल