1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA v ENG, 1st T20: लुंगी एंगिडी के दम पर साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 1 रन से दी मात

SA v ENG, 1st T20: लुंगी एंगिडी के दम पर साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 1 रन से दी मात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 13, 2020 09:03 am IST,  Updated : Feb 13, 2020 09:03 am IST

मेजबान साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की T2OI सीरीज में जीत से आगाज किया है।  ईस्ट लंदन के बफैलो पार्क में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को मात्र 1 रन से मात दी। 

SA v ENG, 1st T20: लुंगी एंगिडी...- India TV Hindi
SA v ENG, 1st T20: लुंगी एंगिडी के दम पर साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 1 रन से दी मात Image Source : ICC

मेजबान साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की T2OI सीरीज में जीत से आगाज किया है।  ईस्ट लंदन के बफैलो पार्क में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को मात्र 1 रन से मात दी। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

इंग्लैंड की T20I में रनों के हिसाब से ये सबसे कम अंतर की हार है। इससे पहले इंग्लैंड के नाम T20I में 2 रन से हार का रिकॉर्ड था जो उसे 2006 में श्रीलंका के हाथों मिली थी। दूसरी तरफ, साउथ अफ्रीका तीसरी बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 1 रन से जीत दर्ज करने में सफल रहा।

मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। साउथ अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज टेम्बा बावुमा के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 177 रनों का स्कोर खड़ा किया। बावुमा के अलावा कप्तान क्विंटन डी कॉक ने और वैन डर डुसे ने 31-31 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 19 रन के भीतर अपना पहला विकेट खो दिया। लेकिन इसके बाद जेसन राय ने जॉनी बेयरेस्टो के साथ मिलकर 80 रन की साझेदारी की। 19 ओवर तक इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 171 रन बना लिए थे। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 7 रन की दरकार थी , लेकिन लुंगी एंगिडी ने अपने इस ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 2 विकेट झटक लिए और 1 बल्लेबाज रन आउट हो गया। इस तरह साउथ अफ्रीका ने 1 रन से जीत हासिल की।

इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने 70 रन जबकि कप्तान इयोन मोर्गन ने 52 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एंगिडी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए और 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड अपने नाम किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल