1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs BOARD PRESIDENT XI: युवा खिलाडि़यों के लिये सुनहरा मौका

SA vs BOARD PRESIDENT XI: युवा खिलाडि़यों के लिये सुनहरा मौका

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 29, 2015 12:29 pm IST,  Updated : Oct 29, 2015 12:32 pm IST

मुंबई: भारत को टी20 और वनडे श्रृंखला में हराने के बाद बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ कल से शुरू हो रहे दो दिवसीय अभ्यास मैच के जरिये दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटरों को खेल के लंबे

SA vs BOARD XI: युवा खिलाडि़यों...- India TV Hindi
SA vs BOARD XI: युवा खिलाडि़यों के लिये सुनहरा मौका

मुंबई: भारत को टी20 और वनडे श्रृंखला में हराने के बाद बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ कल से शुरू हो रहे दो दिवसीय अभ्यास मैच के जरिये दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटरों को खेल के लंबे प्रारूप में खुद को ढालने का अच्छा मौका मिलेगा ।

ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेले जाने वाले इस मैच के जरिये भारत के युवा खिलाडि़यों को भी चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का अवसर मिलेगा जबकि टेस्ट टीम के सदस्य चेतेश्वर पुजारा और केएल राहुल को मैच अभ्यास मिल जायेगा ।

पुजारा और राहुल टी20 और वनडे श्रृंखला के लिये भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे । उन्हें दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन तेज गेंदबाजों के खिलाफ खुद को आजमाने का मौका मिलेगा । चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला की पहला मैच पांच नवंबर से शुरू होगा ।

इनके अलावा दिल्ली के सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त चंद, कर्नाटक और मुंबई के मध्यक्रम के बल्लेबाज करूण नायर और श्रेयस अयर दमदार प्रदर्शन के जरिये चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करना चाहेंगे ।

विकेटकीपर नमन ओझा के लिये भी यह खुद को पहली पसंद रिधिमान साहा से बेहतर साबित करने का एक मौका है ।

गेंदबाजों में राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज नाथु सिंह , मुंबई के शरदुल ठाकुर और स्पिनर कर्ण शर्मा, जयंत यादव तथा कुलदीप यादव पर नजरें होंगी ।

पारंपरिक लेग स्पिनर कर्ण शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर चुके हैं जबकि कुलदीप और जयंत को आफ स्पिन और बायें हाथ की स्पिन के बैकअप के लिये टीम में रखा गया है ।

हरियाणा के आफ स्पिनर जयंत दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ भारत ए के लिये खेल चुके हैं और उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहा ।

जम्मू कश्मीर के स्पिनर परवेज रसूल फिलहाल टीम में नहीं है लिहाजा अच्छा प्रदर्शन करने पर जयंत को मौका मिल सकता है । दूसरी ओर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर भी चयनकर्ताओं की निगाहें होंगी ।

दक्षिण अफ्रीका ने टी20 और वनडे श्रृंखला के बाद ब्रेक का लुत्फ उठाया । यह मैच उनके लिये पांच दिनी प्रारूप के अनुरूप खुद को ढालने का एकमात्र मौका है ।

टीम के अधिकांश सदस्य टी20 और वनडे टीम में भी थे लिहाजा खुद को यहां के हालात के अनुरूप ढाल चुके हैं ।

तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलैंडर और विकेटकीपर डेन विलास सीमित ओवरों की टीम में नहीं थे जिनके लिये यह मैच भारतीय पिचों के अनुकूल ढलने का एकमात्र मौका है ।

दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान हाशिम अमला अभी तक चिर परिचित फार्म में नहीं दिखे हैं । वह क्रीज पर अधिक समय बिताकर खोया फार्म लौटाना चाहेंगे ।

तेज गेंदबाज मोर्नी मोर्कल और मध्यक्रम के बल्लेबाज जेपी डुमिनी चोट के कारण आखिरी दो वनडे नहीं खेल सके थे । इस मैच से उनकी फिटनेस का भी आकलन हो जायेगा ।

बोर्ड अध्यक्ष एकादश

चेतेश्वर पुजारा (कप्तान), केएल राहुल, उन्मुक्त चंद, करूण नायर, श्रेयस अयर, नमन ओझा, हार्दिक पंड््या, जयंत यादव, कुलदीप यादव, शरदुल ठाकुर, नाथु सिंह, कर्ण सिंह, शेल्डन जैकसन ।

दक्षिण अफ्रीका

हाशिम अमला (कप्तान), एबी डिविलियर्स, तेंबा बावुमा, जेपी डुमिनी, फाफ डु प्लेसिस, डीन एल्गर, सिमोन हार्मर, इमरान ताहिर, मोर्नी मोर्कल, वेर्नोन फिलैंडर, डेन पीट, कागिसो रबाडा, डेल स्टेन, स्टियान वान जिल, डेन विलास ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल