1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तेंदुलकर ने पुजारा को मूक योद्धा बताया

तेंदुलकर ने पुजारा को मूक योद्धा बताया

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 31, 2017 03:27 pm IST,  Updated : Mar 31, 2017 03:27 pm IST

मुंबई: चेतेश्वर पुजारा बड़े शाट खेलने वाले खिलाडि़यों से भरी भारतीय टीम में जिस तरह धैर्यपूर्ण तरीके के साथ लंबी पारियां खेलते हैं उसके लिए महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें

Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Sachin Tendulkar

मुंबई: चेतेश्वर पुजारा बड़े शाट खेलने वाले खिलाडि़यों से भरी भारतीय टीम में जिस तरह धैर्यपूर्ण तरीके के साथ लंबी पारियां खेलते हैं उसके लिए महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें मूक योद्धा करार दिया है। 

धर्मशाला में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के दौरान पुजारा ने एक टेस्ट सत्र में सर्वाधिक रन का गौतम गंभीर का आठ साल पुराना भारतीय रिकार्ड तोड़ा। 

तेंदुलकर ने कहा, पुजारा मूक योद्धा है, बेहतरीन जज्बा और ऐसा खिलाड़ी जो प्रतिबद्ध, अनुशासित और एकाग्र है। मैंने उसे करीब से देखा है और मैंने जो देखा उससे प्रभावित हूं। मुझे लगता है कि यह खिलाड़ी लंबे समय तक खेलेगा। 

तेंदुलकर ने लंबे घरेलू सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तेज गेंदबाज उमेश यादव की सराहना भी की। उन्होंने कहा, खिलाडि़यों ने जिस तरह का अनुशासन और प्रतिबद्धता दिखाई, लगातार 13 मैच, मुझे याद नहीं कि ऐसा हमारे समय में हुआ हो और उमेश जैसा खिलाड़ी इनमें से 12 टेस्ट में खेला इसलिए तेज गेंदबाज के लिए यह काफी कड़ा है, यह दर्शाता है कि आप अपने शरीर पर काम कर रहे हो। 

अपने टेस्ट करियर में 200 मैच खेलने वाले तेंदुलकर ने कहा, उमेश ऐसा गेंदबाज है जो समय के साथ बेहतर हो रहा है, वह जितनी अधिक गेंदबाजी करेगा उतना अधिक बेहतर होगा। और आप यह देख सकते हैं, सत्र की अंतिम पारी में गेंदबाजी में उसने संभवत: अपना सर्वश्रेष्ठ स्पैल किया। 

विदर्भ के इस 29 वर्षीय तेज गेंदबाज ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट में 17 विकेट चटकाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल