1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फादर्स डे के मौके पर क्रिकेटर्स ने कुछ इस अंदाज में किया अपने पिता को याद, सचिन के ट्वीट ने जीता दिल

फादर्स डे के मौके पर क्रिकेटर्स ने कुछ इस अंदाज में किया अपने पिता को याद, सचिन के ट्वीट ने जीता दिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 17, 2018 05:50 pm IST,  Updated : Jun 17, 2018 05:50 pm IST

फादर्स डे के मौके पर क्रिकेटर्स ने किया अपने पिता को याद।

अपने पिता से बैट लेते...- India TV Hindi
अपने पिता से बैट लेते सचिन तेंदुलकर

फादर्स डे के मौके पर जब हर कोई अपने पिता को याद कर रहा है। तो ऐसे में हमारे क्रिकेटर्स भला कैसे पीछे रहने वाले थे। मौका खास था तो इस खास मौके को दिग्गज खिलाड़ियों ने खास अंदाज में मनाया। सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, शिखर धवन, एम एस धोनी जैसे दिग्गजों ने अपने पिता या फिर बच्चों के साथ तस्वीर पोस्ट की। सचिन ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। सचिन ने एक फोटो ट्वीट की जिसमें वो अपने माता-पिता की गोद में लेटे हैं। सचिन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे पहले हीरो और प्रेरणास्त्रोत, मेरे पिता। हैप्पी फादर्स डे।'

टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन ने भी अपने पिता और बच्चों की फोटो शेयर की। धवन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'थैंक्स पापा हमेशा मेरे साथ खड़े होने के लिए। और बचपन में जो आमने मैनर्स, कैसे सेवा करना सिखाया, हंसता हूं मन में कि वो चीज उस समय कितनी बोरिंग लगती थी। पर वो ही चीज मैं आज अपने बच्चों को सिखाता हूं। हैप्पी फादर्स डे।' 

सुरेश रैना ने अपनी बेटी ग्रेसिया की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी बेटी ने मेरा दिन बना दिया। धन्यवाद मेरा प्यार। ग्रेसिया। हैप्पी फादर्स डे।' वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने एम एस धोनी और उनकी बेटी जीवा की एक फोटो शेयर की है जिसमें जीवा धोनी के नेम प्लेट को छूती नजर आ रही हैं। साफ है कि क्रिकेटर्स ने अल-अलग अंदाज में फादर्स डे मनाया और इस पल को यादगार बना दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल