Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के कोच पर सचिन-गांगुली में मतभेद, COA ने कहा शाम तक करो नाम का ऐलान

टीम इंडिया के कोच पर सचिन-गांगुली में मतभेद, COA ने कहा शाम तक करो नाम का ऐलान

Written by: India TV Sports Desk Published : Jul 11, 2017 02:03 pm IST, Updated : Jul 11, 2017 02:05 pm IST

टीम इंडिया का अगला कोच कौन हो इसे लेकर सलाहकार समिति के सदस्य सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की एक राय नही लगती है। सोमवार को समिति के तीनों सदस्यों सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर ने 5 उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए थे।

Saurav Ganguly, Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Saurav Ganguly, Sachin Tendulkar

टीम इंडिया का अगला कोच कौन हो इसे लेकर सलाहकार समिति के सदस्य सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की एक राय नही लगती है। सोमवार को समिति के तीनों सदस्यों सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर ने 5 उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए थे लेकिन नाम की घोछणा अभी तक नहीं हुई है। ख़बरों के अनुसार कोच के नाम की घोषणा आज हो सकती है। कोच के मुद्दे पर कप्तान विराट कोहली से बात के बाद ही आज कोच का ऐलान हो सकता है। COA प्रमुख विनोद राय ने सलाहकार समिति से कोच का नाम मंगलवार शाम तक ऐलान करने के लिए कह दिया है। ख़बरों के अनुसार अब मुकाबला रवि शास्त्री और वीरेंद्र सहवाग के बीच है।

मुकाबला नजफ़गढ़ के नवाब और मुंबई के शैज़ के बीच

सूत्रों के अनुसार कोच के मुद्दे पर सलाहकार समिति में भी अलग-अलग राय है। समिति के सदस्य आज दोपहर तक विराट कोहली से बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक सचिन तेंदुलकर रवि शास्त्री को तवज्जो दे रहे हैं जोकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की भी पहली पसंद हैं लेकिन गांगुली वीरेंद्र सहवाग के पक्ष में हैं। अब आख़िरी फैसला कोहली से बातचीत के बाद ही होगा।

सीओए प्रमुख विनोद राय अभी सिंगापुर में है। उन्होंने कोच के मुद्दे पर बीसीसीआई सेकेट्ररी अमिताभ चौधरी और बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी से बात की है। उनका कहना है कि मंगलवार शाम तक कोच पर फ़ैसला हो जाएगा।

सोमवार को हुआ था पांच उम्मीदवारों का इंटरव्यू

सोमवार को पांच उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ था। इस दौरान क्रिकेट एडवायजरी कमिटी के साथ अमिताभ चौधरी और बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी भी मौजूद थे। सचिन तेंदुलकर और रवि शास्त्री इंडरव्यू में लंदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे लेकिन सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण मुंबई में ही थे। ये पांच उम्मीदवार थे रवि शास्त्री, रिचर्ड पाइबस, टॉम मूडी, वीरेंद्र सहवाग और लालचंद राजपूत।

पहले भी शास्त्री मूडी दे चुके हैं इंटरव्यू

इंटरव्यू के बाद सीएसी कमेटी और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि सभी उम्मीदवारों का प्रजेंटेशन बढ़िया रहा हालंकि इसमें कुछ भी नया नहीं था। गौरतलब है कि रवि शास्त्री और टॉम मूडी ने एक साल पहले भी टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले के साथ इंटरव्यू दिया था। उस समय क्रिकेट सलाहकार समिति ने रवि शास्त्री और टॉम मूडी को खारिज कर अनिल कुंबले को टीम इंडिया का कोच चुना था।

दिलचस्प बात ये है कि समिति विराट कोहली से बात करने की बात कह रही है जबकि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान समति की लंदन में इस मसले पर विराट कोहली से कई बार बात हुई थी। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement