1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के बूम-बूम खिलाड़ी अफरीदी ने चुनी विश्वकप 11 टीम, इस भारतीय दिग्गज को नहीं मिली जगह

पाकिस्तान के बूम-बूम खिलाड़ी अफरीदी ने चुनी विश्वकप 11 टीम, इस भारतीय दिग्गज को नहीं मिली जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 01, 2019 12:36 pm IST,  Updated : May 01, 2019 12:51 pm IST

अफरीदी ने टीम में क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर, भारत को दो वर्ल्ड कप जीताने वाले महेंद्र सिंह धोनी को भी जगह नहीं दी है।

शाहिद अफरीदी- India TV Hindi
शाहिद अफरीदी, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी  Image Source : GETTY IMAGE

पाकिस्तान के बूम-बूम कहे जाने वाले पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने अपनी अब तक की सबसे बेहतरीन वर्ल्ड कप 11 टीम चुनी। जिसमें उन्होंने दुनिया के 11 सबसे उम्दा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी। जिसमे एक हिन्दुस्तानी, पांच पाकिस्तानी, चार ऑस्ट्रेलियाई और एक दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी को शामिल किया। इस तरह सबसे आश्चर्य वाली बात ये रही कि अफरीदी ने टीम में क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर, भारत को दो वर्ल्ड कप जीताने वाले महेंद्र सिंह धोनी को भी जगह नहीं दी है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सभी अफरीदी को ट्रोल कर रहे हैं। 

इस लिस्ट में सचिन का नाम ना देखकर फैंस काफी गुस्सा है क्योंकि एक तरफ इस लिस्ट में रिकी पोंटिंग को तो शामिल किया गया है लेकिन दुनिया के सबसे बेस्ट बैट्समैन सचिन जिन्होंने 19 साल के अपने करियर में 6 वर्ल्ड कप खेले हैं तो वहीं 44 इनिंग्स में 56.95 के एवरेज के साथ कुल 2278 रन  बनाए हैं उन्हें शामिल नहीं किया गया है। वर्ल्ड कप में सचिन के नाम 16 अर्धशतक और 6 शतक हैं। वहीं पोटिंग के 43 मैचों में 1743 रन है। 

दूसरी तरफ अगर धोनी की बात करें तो वो एक ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने भारत को वर्ल्ड कप जितवाया। वर्ल्ड कप 2011 में धोनी की 91 रनों की उस शानदार पारी को कौन भूल सकता है। धोनी के 17 वर्ल्ड कप इनिंग्स में 42.25 के एवरेज के साथ 507 रन हैं। 

लेकिन इस लिस्ट में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को अफरीदी ने शामिल किया है। कोहली ने वर्ल्ड कप के 17 इनिंग्स में 41.92 के औसत के साथ 587 रन बनाए है। जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

शाहिद अफ्रीदी की वर्ल्ड कप 11 टीम इस प्रकार है- सईद अनवर, एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, इंजमाम-उल-हक, जैक कैलिस, वसीम अकरम, ग्लेन मैकग्रा, शेन वार्न, शोएब अख्तर, सकलेन मुश्ताक।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल