1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ‘मैं कोहली से कुछ छीनना नहीं चाहता पर वह सचिन से बेहतर नहीं'

‘मैं कोहली से कुछ छीनना नहीं चाहता पर वह सचिन से बेहतर नहीं'

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 19, 2017 08:33 am IST,  Updated : Jan 19, 2017 08:33 am IST

कराची: पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की बेहतरीन फॉर्म के बावजूद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को उनसे बेहतर खिलाड़ी मानते हैं। यूसुफ ने कहा, ‘मैं कोहली से कुछ

Kohli-Tendulkar- India TV Hindi
Kohli-Tendulkar

कराची: पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की बेहतरीन फॉर्म के बावजूद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को उनसे बेहतर खिलाड़ी मानते हैं।

यूसुफ ने कहा, ‘मैं कोहली से कुछ छीनना नहीं चाहता। वह असाधारण प्रतिभा है। लेकिन मैं तेंदुलकर को कहीं ऊपर आंकता हूं क्योंकि वे जिस युग में खेले, सर्वश्रेष्ठ टीमों, तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ खेले।’ उन्होंने कहा, ‘आजकल खिलाड़ियों का स्तर वह नहीं है जो 90 के दशक में और 2011 तक था। 2011 विश्व कप के बाद स्तर गिरा है।'

उन्होंने कहा, तेंदुलकर विश्व स्तरीय खिलाड़ी थे और इसका आकलन सभी हालात और सभी प्रारूप में मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाफ उनके रनों और शतकों से किया जा सकता है। यूसुफ ने कहा, ‘मैं तेंदुलकर के खिलाफ काफी खेला और वह विश्व स्तरीय था और कई बार मैच विजयी पारी खेली। मुझे नहीं लगता कि कोहली को उसी स्तर के गेंदबाजों या विरोधी टीमों का सामना करना पड़ रहा है।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल