1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KBC के इस कंटेस्टेंट में ऐसा क्या खास था कि सचिन तेंदुलकर भी उनसे मिलने को बेताब हैं

KBC के इस कंटेस्टेंट में ऐसा क्या खास था कि सचिन तेंदुलकर भी उनसे मिलने को बेताब हैं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 06, 2017 03:25 pm IST,  Updated : Oct 06, 2017 03:29 pm IST

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर राजूदास से मिलने का वादा किया है और रिमोट न तोड़ने के लिए कहा है।

SACHIN TENDULKAR- India TV Hindi
SACHIN TENDULKAR

नई दिल्ली: 24 साल तक क्रिकेट को जीने वाले सचिन तेंदुलकर भले क्रिकेट जगत को अलविदा कह चुके हों, लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। जी हां अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में सचिन का ऐसा फैन आया जिससे मिलने को खुद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बेताब हैं।

'कौन बनेगा करोड़पति 9' की हॉट सीट पर राजूदास राठौड़ ने 25,00,000 रुपए जीते। महाराष्ट्र के बीड के राजूदास ने बताया कि उन्होंने जब से क्रिकेट देखना शुरू किया है, तब से ही वे सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े फैन रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वे सचिन का मैच देखना पसंद करते हैं और जब उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाता था तो वे गुस्से में रिमोट फेंक देते थे। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया है और उनसे मिलने का वादा किया है और रिमोट न तोड़ने के लिए कहा है। सचिन ने ट्वीट किया “बहुत अच्छा खेले राजूदास राठौड़। आपकी बातें सुनकर काफी मजा आया। उम्मीद करता हूं कि आप और रिमोट नहीं तोड़ेंगे। हम जल्द ही मिलेंगे।”

राजूदास राठौड़ से जब पूछा गया था तो उन्होंने कहा, "मैं 4-5 रिमोट तोड़ चुका हूं क्योंकि एक बार मेरी बेटी कार्टून देखना शुरू कर दे, तो वापस किक्रेट देखने के लिए उसे वापस पाना मुश्किल होता है, मैं सचिन को स्क्रीन पर देखने का कोई मौका नहीं छोड़ सकता। मैं टेलीविजन के सामने मैच शुरू होने के घंटों पहले ही बैठ जाता था और अपने परिवार के लिए प्रार्थना करने से पहले, मैं सचिन के लिए प्रार्थना करता हूं। मेरे होने का कारण सचिन हैं और उनकी वजह से मुझे खुशी मिली है। अगर मुझे कभी भी उनसे मिलने का मौका मिला, तो पता नहीं कि मैं उनसे क्या कहूंगा! मैं सबसे पहले उनके पैर छूउंगा।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल