1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट के भगवान सचिन ने अपनी फिल्म का पोस्टर जारी किया

क्रिकेट के भगवान सचिन ने अपनी फिल्म का पोस्टर जारी किया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 11, 2016 09:22 pm IST,  Updated : Apr 11, 2016 09:22 pm IST

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने जीवन पर आधारित आने वाली फिल्म सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स का टीजर पोस्टर सोमवार को जारी किया।

Sachin Tendulkar
- India TV Hindi
Sachin Tendulkar

मुंबई: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने जीवन पर आधारित आने वाली फिल्म सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स का टीजर पोस्टर सोमवार को जारी किया। 42 साल के तेंदुलकर इस फिल्म से अभिनेता के तौर पर अपनी पारी की शुरूआत कर रहे हैं। इसका निर्देशन पुरस्कृत ब्रिटिश निर्देशक जेम्स एर्सकीन ने किया है।

पोस्टर में सचिन पैड पहने और बल्ला थामे मैदान पर चलते दिख रहे। पोस्टर पर लिखा है 55 दिनों का प्रशिक्षण। एक ट्राउजर। सचिन की कहानी। फिल्म का टीजर 14 अप्रैल को आएगा। तेंदुलकर ने ट्विटर पर फिल्म का फर्स्ट लुक साझा करते हुए लिखा, इतने सालों के प्यार और अपनेपन के लिए आप सबका शुक्रिया। 14 अप्रैल को दोपहर एक बजे फिल्म का टीजर देखें। मुंबई की फिल्म निर्माण कंपनी 200नॉटआउट ने फिल्म का निर्माण किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल