सचिन तेंदुलकर के दुनिया भर में करोड़ों फ़ैंस हैं। इन्ही में एक नाम है बॉलीवुड किंग शाहरुख़ ख़ान का।
शाहरुख़ ख़ान ने ट्वीट कर सचिन को उनकी आने वाली फ़िल्म सचिन ए बिलियन ड्रीम्स के लिए शुभकामनाएं दी। किंग ख़ान ने लिखा: मुझे लगता था कि जब आप अच्छा करते हैं तो मैं भी अच्छा करुंगा और जब आप अच्छा नहीं करते तो मैं नाकाम हो जाता था। करोड़ों लोगों की तरह मैं भी उस प्रेरणा की कमी मेहसूस करता हूं।
SK Tweet
सचिन ने इस ट्वीट का कुछ यूं जवाब दिया: ज़िंदगी में हार न होती तो कोई कभी जीतता नहीं और कुछ सीखता नहीं। आपके शब्दों से भावुक हो गया।
ST Tweet
सचिन की फिल्म के ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद से कई जानीमानी हस्तियां उन्हें शुभकामनाएं दे रही हैं। ये फिल्म 26 मई को रिलीज़ हो रही है।