1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बिगड़े संबंधो के बीच साहा ने कहा ''मैक्सवेल के नेतृत्व में खेलने में दिक्कत नहीं''

बिगड़े संबंधो के बीच साहा ने कहा ''मैक्सवेल के नेतृत्व में खेलने में दिक्कत नहीं''

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 30, 2017 01:46 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 01:46 pm IST

कोलकाता: भारतीय टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने कहा कि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आस्ट्रेलिया के ही ग्लैन मैक्सवेल के नेतृत्व में खेलने में कोई परेशानी नहीं है। मैक्सवेल को हाल ही में

Wriddhiman Saha- India TV Hindi
Wriddhiman Saha

कोलकाता: भारतीय टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने कहा कि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आस्ट्रेलिया के ही ग्लैन मैक्सवेल के नेतृत्व में खेलने में कोई परेशानी नहीं है। मैक्सवेल को हाल ही में आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान बनाया गया है। साहा भी आईपीएल में पंजाब टीम का हिस्सा हैं। 

ग़ौरतलब है कि कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट सिरीज़ जीतने के बाद कहा था कि ऑस्ट्रेलिया से दोस्ती ख़त्म हो गई है। ग़ौरतलब है कि पुणे में पहले टेस्ट के पहले कोहली ने कहा था कि मैदान में भले ही गर्मागरमी के बीच खिलाड़ी एक दूसरे को कुछ कह दें लेकिन मैदान के बाहर आते ही सब कुछ सामान्य हो जाता है। स्टीव स्मिथ की टीम के कई खिलाड़ी दोस्त रहे हैं और रहेंगे क्योंकि हम IPL में साथ खेलते हैं।

लेकिन जैसे ही सिरीज़ परवान चढ़ी, सारा दृश्य बदल गया. एक के बाद नोकझोंक के दौर चलने लगा और आख़िरकार धर्मशाला में सारी दरियादिली हिमालय की गोद में समा गई। मैच के बाद कोहली ने कहा कि दोस्ती का धागा ऐसा टूटा है कि अब जुड़ नहीं सकता। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर से भरोसा उठ गया है। लेकिन बाद में कोहली ने ट्वीट कर कहा है कि उनके बयान को ज़्यादा ही तूल दे दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके जवाब को बढ़ाचढ़ा के पेश किया गया। उनका मतलब पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम से नही बल्कि कुछ खिलाड़ियों से था। मेरे अभी उन खिलाड़ियों से अच्छे संबंध हैं जिन्हें मैं जानता हूं और जो मेरे साथ IPL में बेंगलोर के लिए खेले हैं। उनके साथ संबंध नही बदले हैं।

साहा से जब मैक्सवेल की कप्तानी में खेलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "यह आईपीएल में होगा। मुझे टीम (पंजाब) के फैसले का सम्मान करना होगा। जो हुआ वह अतीत का हिस्सा है। सिरीज़ जीतने के बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।"

भारत ने इस सिरीज़ में आक्रामक क्रिकेट खेली थी। इस पर साहा ने कहा, "आपको ऐसा लग सकता है कि हमने इस सिरीज़ में अधिक आक्रामक रुख अख्तियार किया, लेकिन हम हमेशा से ही इसी तरह से खेलते आए हैं। वेस्टइंडीज, श्रीलंका में भी हमने इसी तरह की क्रिकेट खेली थी।"

साहा ने सिरीज़ की छह पारियों में 174 रन बनाए जिसमें एक शतक भी शामिल है। साहा ने चेतेश्वर पुजारा के साथ तीसरे टेस्ट मैच में सातवें विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी की थी। चौथे टेस्ट में भी साहा ने रवींद्र जडेजा के साथ 96 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को बढ़त दिलाई थी जो मैच में निर्णायक साबित हुई। 

साहा ने कहा, "मैं खुश हूं कि टीम के प्रदर्शन में मैं सहयोग कर सका। भविष्य में अगर मैं, पुजारा और जडेजा के साथ की गई साझेदारियों जैसी और साझेदारियां कर सका तो यह मेरे लिए अच्छा होगा।"

साहा ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद सिरीज़ जीतना ज्यादा संतोषजनक है। 

साहा ने कहा, "हर जीत अहम होती है। यह जीत इसलिए विशेष थी क्योंकि यह आस्ट्रेलिया के खिलाफ थी। पहला मैच हारने के बाद हमने वापसी की और सिरीज़ जीती। यह अच्छा अहसास है।"

साहा ने कहा कि वह अब आईपीएल पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि कोहली का समर्थन श्रृंखला जीतने में अहम रहा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल