1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ...तो साक्षी नहीं इस लड़की के प्यार में पागल थे कैप्टन धोनी

...तो साक्षी नहीं इस लड़की के प्यार में पागल थे कैप्टन धोनी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 14, 2016 05:52 pm IST,  Updated : Jul 14, 2016 05:52 pm IST

एक दौर था जब धोनी का नाम दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ा गया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि साक्षी से शादी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी का पहला प्यार साक्षी नहीं बल्कि कोई और लड़की थी।

MS Dhoni
- India TV Hindi
MS Dhoni

नई दिल्ली: टीम इंडिया के अब तक के सबसे सफलतम कप्तान माने जाने वाले कैप्टन कूल माही (महेंद्र सिंह धोनी) अपने प्रेम प्रसंगों को लेकर भी अस्कर चर्चाओं में रहे हैं। शादी से पहले धोनी की कई फीमेल लवर्स थीं और शादी के बाद भी उनकी फीमेल लवर्स की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। एक दौर था जब धोनी का नाम दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ा गया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि साक्षी से शादी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी का पहला प्यार साक्षी नहीं बल्कि कोई और लड़की थी।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक परफेक्ट कपल माने जाते हैं। अब तो धोनी जीवा नाम की एक प्यारी सी बच्ची के पिता भी बन चुके हैं, लेकिन खबरों की मानें तो धोनी की लाइफ में साक्षी से पहले भी एक लड़की थी जिसके लिए वो पागल थे। इस लड़की का नाम था प्रियंका झा। आपको जानकर हैरानी होगी कि धोनी को महज 20 साल की उम्र में ही इस लड़की से बेपनाह मोहब्बत हो गई थी। ये लड़की धोनी की जिंदगी और ताकत थी, यह वह दौर था जब माही टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे।

MS Dhoni
MS Dhoni

लेकिन शायद कुदरत और नसीब को कुछ और ही मंजूर था। एक एक्सीडेंट में प्रियंका की मौत हो गई, परिवार वालों को लगा कि धोनी अब टूट जाएंगे और शायद क्रिकेट खेलना भी छोड़ दें, लेकिन धोनी ने शायद कभी हारना नहीं सीखा, जो उनके खेल में भी दिखता है। यह खुलासा धोनी पर बनने वाली उनकी बायोपिक “एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी” में किया जाएगा। इस फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं। यह फिल्म 30 सितंबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल