1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पत्नी साक्षी ने पोस्ट किया धोनी के बाइक कलेक्शन का वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

पत्नी साक्षी ने पोस्ट किया धोनी के बाइक कलेक्शन का वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 20, 2020 05:23 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 05:23 pm IST

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने उनके बाइक कलेक्शन का एक वीडियो शेयर किया जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मोटर बाइक्स से लगाव पूरी दुनिया में जगजाहीर है। धोनी के पास एक से एक मंहगी बाइकों का कलेक्शन मौजूद है। इसके अलावा कई मौकों पर धोनी की बाइक और कारों के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुकी है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

दरअसल यह वीडियो रिंग रोड स्थित धोनी के फॉर्म हाउस का है जिसमें उनका गैराज दिख रहा है। इस वीडियो को धोनी की पत्नी साक्षी के अपने इंस्टाग्राम स्टोरी की थी। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि धोनी की कई सारी मंहगी बाइक्स खड़ी है। हालांकि इसके बाद साक्षी के एक फैन पेज से भी इस वीडियो को पोस्ट किया। 

MS Dhoni,Sakshi,MS,MSD,Dhoni bike,MS Dhoni age,MS Dhoni contract,MS Dhoni wife,Dhoni wife,Sakshi Dho
Image Source : INSTAGRAMDhoni Farm House Ring Road

आपको बता दें कि धोनी जब रांची स्थित अपने घर पर रहते हैं तो वह गाहे बगाहे वहां की सड़कों पर अपनी कार या बाइक चलाते दिख जाते हैं।  

धोनी के पास मंहगी बाइकों का एक बेड़ा मौजूद है जिसमें 'कावासाकी  निंजा एच 2', 'कॉन्फिडिरेट हल्कट', 'बीएसए', 'सुजुकी हेबुसा' और नॉर्टन विंटेज के अलावा फरारी 599 जीटीए, हमर एच 2, द जीएमसी सिएरा जैसरी मोटर गाड़ियां है।

वहीं धोनी के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो वे इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के बाद से ब्रेक पर हैं। इस कारण उन्हें बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल नहीं किया गया। हालांकि इस बीच उनके संन्यास की अटकलों ने भी खूब जोड़ पकड़ी लेकिन उन्होंने खुद इस पर अबतक कुछ नहीं कहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल