1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. घर के बाहर शोर मत मचाओ, मेरी बेटी जाग जाएगी: साक्षी धोनी

घर के बाहर शोर मत मचाओ, मेरी बेटी जाग जाएगी: साक्षी धोनी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 20, 2016 01:52 pm IST,  Updated : Mar 20, 2016 01:52 pm IST

प्रशंसकों के जश्न से नाराज होकर साक्षी ने ट्वीट किया कि 'लोग मेरे घर के बाहर पटाखे जलाकर खूब शोर मचा रहे हैं और ये लोग मेरी बेटी को नींद से जगा देंगे।'

sakshi and ziva- India TV Hindi
sakshi and ziva

नई दिल्ली: कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी शनिवार रात T-20 विश्वकप में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद भी गुस्से में आ गईं। जहां टीम इंडिया की जीत के बाद देशभर में लोग जश्न मना रहे थे और धोनी के घर के बाहर जश्न मनाते हुए पटाखे चलाए और शोर-शराबा कर रहे थे उसी वक्त साक्षी ने सोशव नेटवर्किंग साईट ट्विटर पर ट्वीट कर के अपना गुस्सा ज़ाहिर किया।

दरअसल, प्रशंसकों के जश्न से नाराज होकर साक्षी ने ट्वीट किया कि 'लोग मेरे घर के बाहर पटाखे जलाकर खूब शोर मचा रहे हैं और ये लोग मेरी बेटी को नींद से जगा देंगे।'

sakshi tweet
sakshi tweet

हालांकि, साक्षी ने इस गुस्से वाले ट्वीट से पहले एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी थी और 8 साल की शुभकामना भी। बता दें कि 2007 में भारतीय टीम ने पाक को हराकर T-20 वर्ल्ड कप जीता था।

भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए ICC T-20 विश्व कप के अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान को 18 ओवरों तक सीमित किए गए मैच में पांच विकेट पर 118 रनों पर सीमित किया और फिर 15.5 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए। बारिश के कारण इस मैच को 18-18 ओवरों तक सीमित किया गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।