नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धुंआधार बल्लेबाज सनथ जयसूर्या एक बार फिर से चर्चा में हैं। जयसूर्या का एक सेक्स टेप सामने आया है, जिसमें वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ इंटीमेट होते नजर आ रहे हैं। जयसूर्या के इस टेप में जिस लड़की के साथ है उन्होंने इसे रिवेंज पॉर्न बताया है। उनका कहना है कि यह टेप उनका नाम खराब करने के लिए सामने लाया गया है। यह बेहद पुरानी टेप है और इसमें दिग्गज श्रीलंकाई बल्लेबाज सनथ जयसूर्या गर्लफ्रेंड से साथ लव मेकिंग करते नजर आ रहे हैं।
इसके सामने आने के बाद से ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने इस टेप को लीक करने का आरोप जयसूर्या पर लगाया है। एक समय क्रिकेटर की वाइफ रही महिला आज श्रीलंका के प्रतिष्ठित व्यापारी की पत्नी हैं। ”कोलंबो टेलीग्राफ” के मुताबिक क्लिप में जयसूर्या खुद वीडियो बनाते दिख रहे हैं। महिला का आरोप है कि यह टेप जयसूर्या ने उनसे बदला लेने के लिए जारी करवाया है। इस बारे में जयसूर्या का अब तक कोई बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से जयसूर्या श्रीलंका की राजनीति में सक्रिय हैं।
आपको बता दें कि सनथ जयसूर्या की तीसरी वाइफ मलिका सिरिसेना पेशे से एयर होस्टेस थीं और पॉपुलर एक्ट्रेस है। दोनों ने फरवरी 2012 में शादी की थी। हालांकि इसके कुछ ही समय के बाद मलीका ने जयसूर्या को छोड़कर किसी बिजनेसमैन से शादी कर ली थी।
जयसूर्या ने तीन बार शादी की और तीनों ही असफल रहीं। उनकी पहली शादी 1998 में एयर श्रीलंका की ग्राउंड होस्टेस सुमुदु करुणानायक से हुई। ये शादी एक साल के अंदर ही टूट गई थी। वहीं, उन्होंने दूसरी शादी एयर होस्टेस संद्रा डिसिल्वा से की। इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं। इसके बाद 2012 में मलीका से अफेयर शुरू हुआ। मलीका के लिए सनथ ने अपनी दूसरी वाइफ को तलाक दे दिया था।
सनथ जयसूर्या। वन-डे में 32 और टेस्ट में 40 के एवरेज से रन बनाए। क्रिकेट से सन्यास के बाद वह पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे की सरकार में पोस्टल सर्विस के डिप्टी मिनिस्टर और फिर रूरल डेवेलपमेंट मिनिस्ट्री में डिप्टी मिनिस्टर रहे थे।