1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पैन पैसिफिक ओपन: सानिया-बारबोरा की जोड़ी पहुंची क्वार्टर फाइनल में

पैन पैसिफिक ओपन: सानिया-बारबोरा की जोड़ी पहुंची क्वार्टर फाइनल में

 Written By: IANS
 Published : Sep 20, 2016 09:51 pm IST,  Updated : Sep 21, 2016 01:39 pm IST

र्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त युगल टेनिस महिला खिलाड़ी भारत की सानिया मिर्जा ने चेक गणराज्य की अपनी जोड़ीदार बारबोरा स्ट्राइकोवा के साथ मंगलवार को पैन पैसिफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

sania- India TV Hindi
sania

टोक्यो: सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त युगल टेनिस महिला खिलाड़ी भारत की सानिया मिर्जा ने चेक गणराज्य की अपनी जोड़ीदार बारबोरा स्ट्राइकोवा के साथ मंगलवार को पैन पैसिफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सानिया-बारबोरा की जोड़ी ने मिसाकी डोई और कुरुमी नारा की जापानी जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-7 (3), 7-5, 10-8 से हराया।

जापनी जोड़ी के खिलाफ सानिया-बारबोरा को कठिन संघर्ष करना पड़ा और मैच में किसी भी क्षण वे स्पष्ट जीत हासिल करती नजर नहीं आईं, हालांकि दो घंटे दो मिनट तक चले मुकाबले में अंतत: जीत हासिल करने में सफल रहीं।

पहले सेट से ही जापानी जोड़ी ने अहसास दिला दिया था कि मुकाबला कड़ा होने वाला है। सानिया-बारबोरा को टाईब्रेकर तक खिंचे पहले सेट में हार झेलनी पड़ी।

हालांकि इसके बाद भारतीय-चेक जोड़ी ने अपने खेल के स्तर में सुधार किया और अगले दोनों सेट अपने नाम करने में सफल रहीं। तीनों ही सेट टाइब्रेकर तक खिंचे।

सानिया-बारबोरा को अब क्वार्टर फाइनल में चीन की यिफान शू और जापान की मियू काटो की जोड़ी से भिड़ना है।

रियो ओलम्पिक के बाद पहली बार जोड़ी बनाने वाली सानिया-बारबोरा ने हाल ही में वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन में भी हिस्सा लिया, जहां उन्हें क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर होना पड़ा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल