1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद संजय मांजरेकर ने लिया इन खिलाड़ियों का नाम जो पलट सकते थे बाजी

न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद संजय मांजरेकर ने लिया इन खिलाड़ियों का नाम जो पलट सकते थे बाजी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 03, 2020 12:15 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 12:46 pm IST

भारतीय गेंदबाजों के निराशानजक प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर जैसे गेंदबाज बाकियों से अधिक कारगर साबित हो सकते थे।

India vs New Zealand, India vs New Zealand tests, India vs New Zealand test match, Sanjay Manjrekar,- India TV Hindi
Sanjay Manjrekar Image Source : BCCI

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय बल्लेबाज दोनों टेस्ट मैचों में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए। इसके अलावा गेंदबाजी में टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। न्यूजीलैंड के तेज और उछालभरी पिच पर भारत के गेंदबाज भी अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे जबकि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अपने घरेलू कंडिशन का खूब फायदा उठाया।

भारतीय गेंदबाजों के निराशानजक प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर जैसे गेंदबाज बाकियों से अधिक कारगर साबित हो सकते थे। मांजरेकर ने ट्वीटर पर एक यूजर के सावल का जवाब भुवी और चहर को टीम में रखने की बात कही।

मांजरेकर ने ट्वीटर पूछे गए सवाल के जवाब में लिखा, ''भुवी और चहर न्यूजीलैंड के हालात में जादा फिट बैठते। जिस तरह मेजबान टीम के खिलाड़ी कॉलिन डिग्रैंडहोम ने मैच में गेंदबाजी की।''

आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड दौरे से ठीक पहले स्पोर्ट्स हर्निया के कारण टीम से बाहर हो गए थे। वहीं लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में भारत के शानदार प्रदर्शन कर चुके दीपक चहर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण वह न्यूजीलैंड पर टीम का हिस्सा नहीं बन सके।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल