1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह को सलाह देने पर ट्रोल हुए संजय मांजरेकर

जसप्रीत बुमराह को सलाह देने पर ट्रोल हुए संजय मांजरेकर

 Reported By: IANS
 Published : Jan 31, 2020 08:57 pm IST,  Updated : Jan 31, 2020 08:57 pm IST

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। इस बार इसकी वजह बना तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सलाह देना।

Sanjay Manjrekar, Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Sanjay Manjrekar trolled for advising Jasprit Bumrah Image Source : BCCI

मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। इस बार इसकी वजह बना तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सलाह देना। बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच के सुपर ओवर में 17 रन लुटाए थे। इस पर मांजरेकर ने बुमराह को सलाह दी।

मांजरेकर ने ट्वीट किया, "बुमराह द्वारा फेंका गया सुपर ओवर देखा। वह शानदार गेंदबाज हैं, लेकिन वह अलग-अलग कोण बनाने के लिए क्रिज का और ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं।"

इस पर मांजरेकर को सोशल मीडिया यूजर्स ने आड़े हाथों ले लिया।

एक यूजर ने लिखा, "बंद करो, आप एक औसत खिलाड़ी थे।"

एक अन्य ने लिखा, "2019 के संजय मांजरेकर 2020 में वापस आ गए हैं। क्यों संजय? मुझे लगता है कि जब लोग मिलकर आपको बुरा-भला बोलते हैं वो आपका जुनून बन गया है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल