1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्कॉटलैंड ने अंडर-19 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान किया

स्कॉटलैंड ने अंडर-19 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान किया

 Reported By: IANS
 Published : Dec 14, 2019 04:42 pm IST,  Updated : Dec 14, 2019 04:54 pm IST

स्कॉटलैंड ने 17 जनवरी से 9 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी यू-19 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

icc- India TV Hindi
स्कॉटलैंड ने अंडर-19 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान किया Image Source : ICC

एडिनबर्ग| स्कॉटलैंड ने 17 जनवरी से 9 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी यू-19 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। स्कॉटलैंड को इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप-सी में रखा गया है।

स्कॉटिश टीम को अपना पहला मैच 19 जनवरी को पाकिस्तान के साथ खेलना है। इसके बाद उसे 21 जनवरी को बांग्लादेश और फिर 25 जनवरी को जिम्बाब्बे के साथ भिड़ना है।

टीम: अंगस गे, टॉम मैकिंटोस, बेन डेविडसन, कैलम ग्रांट, चार्ली पी, डेनियल केयर्न्‍स, डुरनेस मैके चैम्पियन, इवान मैक्बेथ, जेमी केयर्न्‍स, जेस्पर डेविडसन, केस सज्जाद, लियाम नेलर, रोरी हानले, सीन फिशर कोह, उजियार शाह।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल