1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ : भारत के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण न्यूजीलैंड पर लगा मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना

IND vs NZ : भारत के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण न्यूजीलैंड पर लगा मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 08, 2020 08:56 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 08:56 pm IST

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 22 रनों से जीत दर्ज करने वाली मेजबान न्यूजीलैंड पर धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने के लिए मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 

new zealand vs india, new zealand vs india 2019-20, new zealand vs india second odi auckland, auckla- India TV Hindi
New Zealand Cricket team Image Source : GETTY IMAGES

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जीत दर्ज करने वाली न्यूजीलैंड की टीम पर धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने के लिए मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी से जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने टाम लैथम की टीम पर यह जुर्माना इस लिये लगाया क्योंकि टीम ने निर्धारित समय में तीन ओवर कम गेंदबाजी की थी। 

न्यूनतम ओवर गति से संबंधित खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आचार संहिता के नियम 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर उनकी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है। 

न्यूजीलैंड के कप्तान लैथम ने प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। 

मैदानी अंपायर क्रिस ब्राउन और ब्रुस ऑक्सनफोर्ड तथा तीसरे अंपायर लैंगटन रूसेरे तथा चौथे अंपायर जान डेंपसे ने यह आरोप लगाया। 

सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी मेजबान न्यूजीलैंड की टीम अब आखिरी और तीसरे मुकाबले 11 फरवरी को बे ओवल, माउंट माउंगानुई में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल