नई दिल्ली: आज के दौर में भले ही आपको हमजुबां न मिले, लेकिन हमशक्ल मिल ही जाते हैं। घर में जब कोई बच्चा पैदा होता है तो उसकी शक्ल परिजनों से मिलाने की कवायद शुरु हो जाती है। इस पूरी मशक्कत में आखिरकार तय हो ही जाता है कि बालक अपने पिता पर गया है, मां पर गया है या किसी और पर।
खैर यह तो बात रही एक ही देश राज्य और प्रांत की लेकिन अगर एक दूर सात समुंदर पार के इंसानों की शक्ल हू-ब-हू एक जैसी हो तो आप क्या कहेंगे। चलिए आपको कुछ ऐसे खिलाड़ियों से मिलवाते हैं जिनकी शक़्ल दूसरे देशों में पैदा हुए स्टार्स से मिलती जुलती है।