
4. लसिथ मलिंगा-ओमकार दास
लसिथ मलिंगा को देखकर नत्था की बरबस याद आ जाती है यानि बॉलीवुड एक्टर ओमकार दास की जो पीपली लाइव में नत्था की भूमिका में नज़र आए थे।
मलिंगा श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ हैं जिन्हें यॉर्कर गेंद फेंकने में महारत हासिल है। वह 2014 में श्रलंका की टी20 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं जिसने ICC World Cup T20 जीता था। यह राउण्ड आर्म एक्शन गेंदबाजी में माहिर है। 22 अप्रैल 2013 को इन्होनें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। यह विश्व के एकमात्र गेंदबाज़ है जिन्होनें दो बार विश्व कप में और तीन बार ODI में हैट्रिक ली है।