1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal Election Voting 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज में भी भारी मतदान, 91.41% वोट पड़े

West Bengal Election Voting 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज में भी भारी मतदान, 91.41% वोट पड़े

 Updated : Apr 29, 2026 07:39 pm IST

आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग हुई। दूसरे चरण में राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट भवानीपुर सहित 142 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। भवानीपुर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अपना निर्वाचन क्षेत्र है, जहां उनका मुकाबला बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से है।

वोट डालने के लिए लाइन...- India TV Hindi
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता। Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में 29 अप्रैल को राज्य की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। इसमें कोलकाता, औद्योगिक बेल्ट और दक्षिण बंगाल के सबसे घनी आबादी वाले इलाके शामिल हैं। इस चरण में कुल 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। राज्य के 3 करोड़ 22 लाख से ज्यादा वोटरों ने आज इन उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला किया, जिसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पैरा-मिलिट्री फोर्स की 2,343 कंपनियां तैनात की गईं। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 300 से ज्यादा ऑब्जर्वर तैनात रहे, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

बंगाल में दूसरे फेज के लिए 142 सीटों पर वोटिंग

Auto Refresh
Refresh
  • 7:20 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    दूसरे चरण में 91.41% हुई वोटिंग

    चुनाव आयोग अनुसार, पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में अभी तक 91.41% वोटिंग हुई है।

  • 7:11 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    शाम 5 बजे तक जिला-वार मतदान प्रतिशत

    हुगली- 90.34%
    हावड़ा- 89.44%
    कोलकाता नॉर्थ- 87.77%
    कोलकाता साउथ- 86.11%
    नदिया- 90.28%
    उत्तर 24 परगना- 89.74%
    दक्षिण 24 परगना- 89.57%
    पूर्व बर्धमान- 92.46%

  • 7:07 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी: कुणाल घोष

    TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "पहले चरण के मतदान में टीएमसी की सेंचुरी हो गई थी। दूसरे चरण के मतदान के बाद हम बोल रहे हैं कि इस बार बंगाल में भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। TMC को 235 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। हम माताओं, बहनों को धन्यवाद देते हैं।"

  • 5:39 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    शाम 5 बजे तक 89.99% हुआ मतदान

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में शाम 5:00 बजे तक 89.99% मतदान हुआ है।

  • 5:37 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    "उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया", हमले पर बोलीं मिताली बाग

    हमले पर आरामबाग से टीएमसी सांसद मिताली बाग ने कहा, "जिन लोगों ने सबसे पहले हमला किया, उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। वे बीजेपी के सदस्य थे। मेरे पास इसका फुटेज है। मैं अपनी जान जोखिम में डालकर लाइव जा रही थी। अपने माता-पिता के आशीर्वाद और ममता दीदी व अभिषेक दा के आशीर्वाद से मैं बच गई... जिन लोगों ने मुझ पर हमला किया, उन्हें अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? मैं चुनाव आयोग से यह सवाल पूछ रही हूं। वे टीएमसी नेताओं को गिरफ्तार करके जेल में डाल रहे हैं, तो फिर वे लोग (हमलावर) अभी तक बाहर क्यों हैं?..."

  • 4:45 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    नॉर्थ दमदम में बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई का आरोप

    नॉर्थ दमदम म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 6 में एक तृणमूल नेता पर BJP कार्यकर्ता को पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि नॉर्थ दमदम के यूथ प्रेसिडेंट पीकू ने BJP कार्यकर्ता अर्पण पाल पर हमला किया। BJP कार्यकर्ता का कहना है कि वह बूथ सेंटर से करीब 100 मीटर दूर खड़ा था। तभी पीकू आया, उसे एक दलदली जगह पर ले गया और पेड़ की टहनी से बुरी तरह पीटा। (रिपोर्ट: ओंकार सरकार)

  • 4:35 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    जीत हमारी तय है, TMC ही जीत रही है: ममता

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया और केंद्रीय बलों पर आरोप लगाते हुए कहा, "कल रात से ही उन्होंने अत्याचार शुरू कर दिया है और हमारे कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह अदालत की अवमानना है। मैंने लोकतंत्र का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा... तृणमूल जीत रही है।" उन्होंने कहा, "CRPF इस तरह से प्रताड़ित नहीं कर सकती। किसी भी बूथ पर राज्य की पुलिस मौजूद नहीं है। उन्होंने (केंद्रीय बलों ने) सबकुछ अपने कब्जे में ले लिया है। उन्हें सीमा सुरक्षित करनी चाहिए, लेकिन उसकी जगह वे एक विशेष राजनीतिक दल को सुरक्षित कर रहे हैं।" ममता ने कहा, "मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं, लेकिन यह अत्याचार भयानक है। "CRPF कर्मी और केंद्रीय पर्यवेक्षक लोगों को पीट रहे हैं; उन्होंने महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा। कल रात से ही जुल्म शुरू हो गया है। हमारे कितने ही लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।" उन्होंने कहा, "जीत हमारी तय है, तृणमूल कांग्रेस ही जीत रही है।"

  • 4:13 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    फर्जी वोटिंग पर प्रियंका टिबरेवाल का बयान

    पश्चिम बंगाल के एंटली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कहा, "मैं प्रार्थना करती हूं कि वैध मतदाता अपना वोट डाल सकें और किसी भी तरह के बल का प्रयोग न किया जाए। मैं ऐसी जगहों का दौरा कर रही हूं और इन लोगों को पकड़ रही हूं।"

  • 3:39 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    दोपहर 3 बजे तक 78.68% हुआ मतदान

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम फेज में जारी मतदान के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 3:00 बजे तक राज्य में कुल 78.68% वोट दर्ज किए जा चुके हैं।

  • 3:37 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    निर्वाचन अधिकारी ने दिया भीड़ को तितर-बितर करने का आदेश: सुभेंदु अधिकारी

    पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार सुभेंदु अधिकारी ने कहा, "अभी-अभी निर्वाचन अधिकारी (CO) ने आदेश दिया है कि पूरे राज्य में जहां कहीं भी 4 से अधिक लोग इकट्ठा होंगे, केंद्रीय बल उन्हें तितर-बितर करने के लिए जो चाहे कर सकते हैं। निर्वाचन अधिकारी ने आदेश दिया है कि जो लोग अपना वोट डाल चुके हैं, उन्हें घर चले जाना चाहिए।" TMC पर उन्होंने कहा, "बांग्लादेशी मुसलमान, घुसपैठिये, वे लोग हंगामा कर रहे थे... लेकिन सभी हिंदू अब जाग चुके हैं।"

  • 2:50 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    TMC के पोलिंग एजेंट को BJP प्रत्याशी ने बूथ से निकाला

    कोलकाता के एंटाली विधानसभा सीट पर बवाल की खबर है। यहां बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने टीएमसी के पोलिंग एजेंट्स को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। प्रियंका ने बूथ के अंदर बैठे टीएमसी के एजेंट्स को बाहर निकाल दिया जिसके बाद माहौल खराब हो गया। टीएमसी की महिला सपोर्टर प्रियंका टिबरेवाल से बहस करने लगीं, सेंट्रल फोर्सेज़ के जवानों के सामने ही दोनों में तू तू मैं मैं होने लगी। प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि बूथ  के अंदर पोलिंग एजेंट्स नहीं बैठक सकते जिसका टीएमसी के सपोर्टर्स ने विरोध करना शुरू कर दिया।

     

  • 1:41 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    नॉर्थ 24 परगना में BJP-TMC कार्यकर्ता भिड़े, BJP प्रत्याशी रत्ना देवनाथ के पहुंचते ही बवाल

    नॉर्थ 24 परगना में बीजेपी प्रत्याशी के पहुंचते ही टीएमसी के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। रत्ना देबनाथ कुछ लोगों के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंची थीं जिसके बाद टीएमसी के लोगों ने नारेबाज़ी और हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि बाहरी लोगों को लेकर रत्ना देबनाथ वोटर्स को धमकाने पहुंची थीं। हालात आउट ऑफ कंट्रोल हो गए तो सेंट्रल फोर्सेज़ को मोर्चा संभालना पड़ा। टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ता एक दूसरे से उलझ पडे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें अलग किया जा सका।

  • 1:38 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    दोपहर 1 बजे तक 61% वोटिंग

    बंगाल के दूसरे फेज में भी बंपर वोटिंग हो रही है। 6 घंटे के अंदर 142 सीटों पर करीब 61 परसेंट वोट डाले जा चुके हैं।

    • 142 सीटों पर 1 बजे तक 61.11% वोटिंग
    • पूर्व बर्धमान में सबसे ज्यादा 66.80% मतदान
    • हुगली में 64.57% तो नदिया में 61.41% मतदान
    • कोलकाता साउथ में 57.73% मतदान
    • कोलकाता नॉर्थ में 60.18% मतदान
    • साउथ 24 परगना में 58.58% मतदान
    • हावड़ा में 1 बजे तक 60.68% वोटिंग
    • नॉर्थ 24 परगना में 59.20% मतदान

     

  • 1:35 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    अमित मालवीय ने पोस्ट किया EVM पर टेप लगा वीडियो

    साउथ 24 परगना जिले की फलता सीट पर दोबारा वोटिंग कराई जा सकती है। यहां बीजेपी ने वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया है जिसके बाद चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर गड़बड़ी हुई है तो वहां रीपोलिंग कराई जाएगी। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कुछ वीडियो शेयर करते हुए अमित मालवीय ने दावा किया कि फलता सीट के कई पोलिंग बूथों पर EVM में बीजेपी के चुनाव चिह्न के बटन के आगे टेप लगाया है ताकि वोटर बीजेपी को वोट ना दे सकें। बीजेपी ने इसे डायमंड हार्बर मॉडल" करार दिया। अब चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर आरोप सही साबित हुए तो उस बूथ पर दोबारा वोटिंग कराई जाएगी।

  • 1:29 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    पूर्व बर्धमान जिले में बूथ के पास 6 जिंदा बम मिलने से हड़कंप

    पूर्व बर्धमान जिले के केतुग्राम विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दिन तनाव का माहौल देखने को मिला। केतुग्राम के बिरुरी गांव स्थित 35 नंबर बूथ से कुछ दूरी पर बुधवार को 6 जिंदा बम बरामद किए गए। एक खाली जगह पर नायलॉन के बैग में ये बम रखे हुए थे। पुलिस के मुताबिक बैग के अंदर कुल छह ताजा बम मिले हैं। मौके पर भारी पुलिस बल और केंद्रीय बल तैनात है तथा पूरे इलाके को घेर लिया गया है। (रिपोर्ट- बिजू मंडल)

  • 1:28 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    शुभेंदु अधिकारी को TMC समर्थकों ने घेरा

    बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी एक पोलिंग बूथ का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे। वहां उन्हें TMC समर्थकों ने घेर लिया। 

  • 12:41 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    142 सीटों पर 5 घंटे के अंदर 45% वोटिंग

    पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण का रण भीषण हो गया है। मोहल्लों के पोलिंग स्टेशन पर वोटर्स की लंबी-लंबी कतारें हैं। 5 घंटे के अंदर 142 सीटों पर करीब 45 परसेंट वोट डाले जा चुके हैं। हुगली जिले की 18 सीटों पर अबतक 47 परसेंट वोट डाले जा चुके हैं। हावड़ा की 16 सीटों पर 43 सीटों पर वोटिंग हो गई है। सबसे ज्यादा पूर्वी बर्धमान में वोटर टर्नआउट रिकॉर्ड किया गया है। पूर्वी बर्धमान की 16 सीटों पर 48 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। वहीं, नॉर्थ कोलकाता में 42 परसेंट, साउथ कोलकाता में 40 फीसदी, नदिया में 44 परसेंट, नॉर्थ 24 परगना में 42 परसेंट और साउथ 24 परगना में 41 परसेंट वोट पड़ चुके हैं।

  • 11:55 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    वोटिंग के बीच पश्चिम बंगाल चुनाव आयुक्त का आया बयान

    दूसरे फेज की वोटिंग के बीच पश्चिम बंगाल चुनाव आयुक्त का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, अगर किसी बटन पर टेप लगाए जाने की रिपोर्ट आती है, तो उसकी पुष्टि की जानी चाहिए और उसे नोट किया जाना चाहिए। अगर यह सच पाया जाता है, तो उन बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा: पश्चिम बंगाल चुनाव आयुक्त

  • 11:44 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    साउथ 24 परगना में बीजेपी उम्मीदवार पर हमले का आरोप

    साउथ 24 परगना में वोटिंग के दौरान भारी बवाल हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी विकास सरदार ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। बीजेपी कैंडिडेट का आरोप है कि टीएमसी के लोगों ने उनकी गाड़ी तोड़ दी। उनके सिक्योरिटी गार्ड की राइफल भी छीन ली।

     

  • 11:42 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बंगाल में अब तक करीब 40% वोटिंग

    पश्चिम बंगाल चुनाव में बंपर वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक 40% से ज्यादा वोटिंग हो गई है। 

    • पूर्वी बर्धमान में सबसे ज्यादा 44.50 % वोटिंग
    • हुगली में 43.12%, हावड़ा में 39.45% से वोटिंग
    • नॉर्थ कोलकाता में 38%, साउथ कोलकाता में 38% मतदान
    • नदिया में 40%, नॉर्थ 24 परगना में 39% मतदान
    • साउथ 24 परगना में 27% वोटिंग
  • 11:15 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    पश्चिम बंगाल में अब तक 29% से ज्यादा वोटिंग

    पश्चिम बंगाल चुनाव में बंपर वोटिंग जारी है। दूसरे चरण के चुनाव में अब तक 29% से ज्यादा वोटिंग हो गई है।

    • हुगली और पूर्वी बर्धमान में सबसे ज्यादा वोटिंग
    • हुगली में 30 %, हावड़ा में 27 % से ज्यादा वोटिंग
    • नॉर्थ कोलकाता में 28%, साउथ कोलकाता में 27% मतदान
    • नदिया में 29 %, नॉर्थ 24 परगना में 27% मतदान
    • पूर्वी बर्धमान में 30%, साउथ 24 परगना में 27% वोटिंग
  • 10:52 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    ममता की सीट पर बंपर वोटिंग

    ममता बनर्जी की भवानीपुट सीट पर बंपर वोटिंग हो रही है। 3 घंटे के अंदर 21 परसेंट के करीब वोट डाले जा चुके हैं। भवानीपुर में ममता के मुकाबले बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं। पिछले चुनाव में शुभेंदु ने नंदीग्राम में ममता को हराया था, इस बार फिर शुभेंदु ममता को हराने का दावा कर रहे हैं। वहीं, दक्षिण कोलकाता की दूसरी हाईप्रोफाइल सीट कोलकाता पोर्ट में 20 परसेंट वोटिंग हुई है। यहां से टीएमसी के फिरहाद हकीम मैदान में हैं। रासबिहारी में 21% और बालीगंज में 19% पोलिंग हो चुकी है।

  • 10:20 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    ममता बनर्जी ने वीडियो दिखाकर TMC कार्यकर्ता की पिटाई का लगाया आरोप

    पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है। बीती रात भी उनके कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी गुंडागर्दी से चुनाव जीतना चाहती है।

  • 10:17 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    वोटिंग परसेंटेज हाई रहा तो समझ सकते हैं क्या होने वाला है- मिथुन चक्रवर्ती

    अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने थोड़ी देर पहले मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि इस बार पिछले बार की तरह ही वोटिंग परसेंटेज काफी हाई रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ऐसा अगर हुआ तो समझ सकते हैं क्या होने वाला है। 

  • 9:47 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    सुबह 9 बजे तक 18.39% वोटिंग

    पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 18.39% वोटिंग हुई है।

    देखें कहां-कितना मतदान हुआ-

    वोटिंग
    Image Source : REPORTER INPUTवोटिंग

    वोटिंग
    Image Source : REPORTER INPUTवोटिंग

  • 9:34 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    वोट डालने के बाद क्या बोलीं महुआ मोइत्रा?

    टीएमसी की तेज़ तर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने भी सुबह सुबह नादिया में वोट डाला है। वोट डालने के साथ ही महुआ मोइत्रा ने दावा किया है कि इस बार फिर से पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार बनेगी। वहीं, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ऑब्जर्वर लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ऑब्जर्वर घर-घर जाकर परेशान वोटरों को परेशान कर रहे हैं, जनता इसका जवाब देगी। 4 मई को टीएमसी की चौथी बार सरकार बनने जा रही है।

  • 9:02 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    BJP के क्लीन स्वीप के दावों पर क्या बोले अभिषेक बनर्जी?

    TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा संस्थान में अपना वोट डाला। वहीं, बंगाल में भाजपा के क्लीन स्वीप के दावों पर बनर्जी ने कहा, "उन्होंने 2021 में ऐसा कहा था। आप जाकर उनसे पूछिए। आपने कहा था कि हर बार भाजपा क्लीन स्वीप करेगी। लेकिन जब भी नंबर सामने आए या चुनाव के नतीजे आए, तो उल्टा हुआ। इसलिए यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप जाकर भाजपा नेताओं से पूछें कि हर बार जब उन्होंने कुछ भविष्यवाणी की है, तो आखिरकार वह TMC के पक्ष में ही गई है। अमित शाह ने कहा था कि उन्हें 2021 में 200 सीटें मिलेंगी लेकिन TMC 200 सीटों को पार कर गई। उन्होंने कहा था कि उन्हें लोकसभा में बंगाल में 30 सीटें मिलेंगी, TMC को 29 सीटें मिलीं। इस बार वे 177 कह रहे हैं, इसलिए उनके ट्रैक रिकॉर्ड के हिसाब से वे 50 से नीचे चले जाएंगे।"

  • 8:52 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    हावड़ा के बूथ पर EVM में खराबी पर हंगामा

    वोटिंग के बीच में हंगामे और हिंसक झड़पों की खबरें भी आ रही हैं। हावड़ा में एक बूथ पर EVM में खराबी के बाद हंगामा कर दिया। हालात बिगड़ते देखकर सुरक्षाबलों ने एक्शन लिया और हंगामा करने वालों को वहां से खदेड़ा। दरअसल हावड़ा के बाली बूथ पर एक EVM में स्पार्क हो गया था जिसके बाद एक पार्टी के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। वहीं नदिया में आज सुबह बीजेपी के एक एजेंट पर हमला किया गया जिसमें एजेंट को बुरी तरह से चोट लगी है।

  • 8:21 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग, टूट सकता है रिकॉर्ड

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और फाइनल फाइनल राउंड के लिए वोट डाले जा रहे हैं और पहले फेज की तरह ही आज भी बंपर वोटिंग चल रही है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी लंबी लाइनें लगीं हुई हैं। अगर यही सिलसिला जारी रहा तो पहले फेज का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। पहले फेज में 93 फीसदी वोटिंग हुई थी।  

  • 8:06 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    आज इन VIP उम्मीदवारों भाग्य का फैसला EVM में होगा कैद

    भवानीपुर में सीएम ममता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं। ममता कैबिनेट के आठ मंत्री भी आज मैदान में है। नोआपाड़ा से बीजेपी के अर्जुन सिंह और फाल्ता सीट से टीएमसी के जहांगीर खान पर भी नजर रहेगी। इनके अलावा स्वपन दासगुप्ता, रासबिहारी, चंद्रिमा भट्टाचार्य, दीप्शिता धर, मीनाक्षी मुखर्जी, अधीर रंजन चौधरी, फिरहाद हकीम, तापस रॉय, अरूप विश्वास, शूभंकर सरकार, कलतान दासगुप्ता समेत कई और चर्चित चेहरों के भाग्य का फैसला EVM में कैद होगा।

  • 7:12 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    पूर्व बर्धमान के गलसी में लंबी कतारें

    पूर्व बर्धमान जिले के गलसी स्थित उच्च विद्यालय/विश्वविद्यालय केंद्र में आज दूसरे चरण का मतदान सुबह से ही शुरू हो गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। पुरुषों और महिलाओं के साथ-साथ युवाओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। (रिपोर्ट- बिजू मंडल)

    वोट डालने के लिए लाइन में लगी महिलाएं।
    Image Source : REPORTER INPUTवोट डालने के लिए लाइन में लगी महिलाएं।

  • 7:07 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बंगाल में दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू

    पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। कई बूथों पर अभी से लोगों की लंबी कतारें दिख रही है। सुबह 7 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। वोट शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे। दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

     

     

  • 6:57 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    नदिया में बीजेपी के पोलिंग एजेंट पर हमला

    नदिया में वोटिंग से पहले हिंसा की खबर है। यहां बीजेपी के पोलिंग एजेंट पर हमला हुआ है।

     

  • 6:55 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    वोटिंग शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की लंबी लाइन

    भांगर सीट पर सुबह से वोटरों की लंबी लाइन दिख रही है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। इसके अलावा स्ट्रॉन्ग रूम कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा भी कड़ी रहेगी, उनको सीसीटीवी और वेबकैम से लैस किया गया है। साथ ही केंद्रीय बलों की भी वहां तैनाती रहेगी। 

  • 6:35 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    मैं ममता बनर्जी को हराउंगा- सुवेंदु अधिकारी

    बंगाल के दूसरे फेज की वोटिंग में आज जिस एक सीट पर सबकी नजर है वो है- भवानीपुर। इस सीट पर सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी मैदान में हैं और वोटिंग से पहले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराने का दावा कर दिया है। सुवेंदु ने कहा कि बीजेपी इस बार बहुत बड़ी मेजोरिटी के साथ बंगाल की सत्ता में आ रही है। 

  • 6:34 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

    बंगाल में फाइनल राउंड की वोटिंग होनी है लेकिन उससे पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए साउथ 24 परगना और बीरभूम के ADM को हटा दिया है। ADM भास्कर पाल और ADM सौविक भट्टाचार्य को चुनाव से जुड़ी हर ड्यूटी से हटा दिया गया है।

  • 6:32 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बंगाल की सबसे हॉट सीट भवानीपुर पर सबकी नजर

    दूसरे चरण में बंगाल की सबसे हॉट सीट भवानीपुर में भी वोटिंग है। यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं। टीएमसी के लिए भवानीपुर सीट बचाए रखना ममता बनर्जी की राजनीतिक पकड़ को बनाए रखने और प्रतिष्ठा का सवाल है। वहीं, बीजेपी के लिए इस किले को ढहाने का मतलब बंगाल की सबसे शक्तिशाली नेता को सबसे बड़ी हार देना। भवानीपुर से ममता बनर्जी के मुकाबले बीजेपी ने कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी मैदान में हैं।

  • 6:30 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है।

    • चुनाव आयोग ने दूसरे चरण में सेंट्रल फोर्स की 2,343 कंपनियों को तैनात किया है।
    • साथ ही 142 जनरल ऑब्जर्वर, 95 पुलिस ऑब्जर्वर और 100 व्यय ऑब्जर्वर तैनात हैं।
    • कोलकाता में सेंट्रल फोर्स की 274 कंपनियों के साथ सबसे ज्यादा तैनाती की गई है।
    • साथ ही ड्रोन से पोलिंग बूथों की निगरानी हो रही है।

     

  • 6:29 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    2021 के चुनाव में TMC ने जीती थीं 123 सीटें

    बंगाल में दूसरे फेज के लिए अब से थोड़ी देर बाद 142 सीटों पर वोटिंग शुरू होगी इसमें 3.21 करोड़ वोटर 1448 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। पहले फेज में भारी बंपर वोटिंग हो चुकी है.. इसलिए अब सबकी निगाहें दूसरे फेज पर टिकी हैं। बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की जिन 142 सीटों पर हो रही है, 2021 के चुनाव में इनमें से बीजेपी ने सिर्फ 18 सीटें जीती थी जबकि टीएमसी ने 123 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता की हैट्रिक लगाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।