1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. तरबूज या बिरियानी क्या बना 4 लोगों की मौत का कारण, कौन सी चीज ने किया जहर का काम, डॉक्टर ने बताया

तरबूज या बिरियानी क्या बना 4 लोगों की मौत का कारण, कौन सी चीज ने किया जहर का काम, डॉक्टर ने बताया

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 29, 2026 08:38 am IST,  Updated : Apr 29, 2026 08:38 am IST

Food Poisoning After Biryani And Tarbooj: हाल ही में एक परिवार के 4 लोगों की मौत फूड पॉइजनिंग से हो गई, इन लोगों ने बिरियानी खाने के बाद तरबूत खाया और हालत बिगड़ गई। अब सवाल है कि बिरियानी या तरबूज कौन सी चीज ने शरीर में जहर घोल दिया। डॉक्टर ने बताया किस कारण हुई फूड पॉइजनिंग?

बिरियानी और तरबूज खाने से फूड पॉइजनिंग- India TV Hindi
बिरियानी और तरबूज खाने से फूड पॉइजनिंग Image Source : INDIA TV

मुंबई में एक परिवार के चार सदस्यों की फूड पॉजिनिंग से मौत हो गई, उन्होंने बिरियानी खाई थी और फिर तर्बूज खाया था। खाते ही चारों की हालत बिगड़ने लगी। उल्टी दस्त और पेट में तेज दर्द होने लगा। बाद में अस्पताल में चारों की मौत हो गई। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर इस खतरनाक फूड पॉइजनिंग के बारे में तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। इनमें से कौन सा पदार्थ ऐसा हो सकता है जिससे पॉजिनिंग हुई होगी। डॉक्टर ब्रजपाल त्यागी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वो बता रहे हैं कि बिरियानी और तरबूज में से कौन सी चीज इन 4 सदस्यों के लिए जहर बन गई। 

बिरियानी या तरबूज क्या बना जहर

डॉक्टर की मानें तो जो बिरियानी बनती है उसको अच्छे से उबाला जाता है। और उबालने के बाद कुछ ऐसे जो कुछ भी टॉक्सिंस होते हैं वो डिस्ट्रॉय हो जाते हैं। एक दो को छोड़ के सारे हानिकारक पदार्थ खत्म हो जाते हैं। लेकिन जो तरबूज है वो कच्चा खाना जाता है और आजकल केमिकल से तरबूज पकाए जा रहे हैं और साथ ही बहुत ज्यादा गर्मी में तरबूज के अंदर अपना जो कंटेंट होता है उसमें पॉजिनिंग की वजह से झाग बनने लगते हैं। इस तरह का तरबूज एक पॉइजन की तरह काम करता है। तो ऐसा लगता है कि जो तरबूज खाया होगा, उसी की वजह से पॉइजनिंग हुई होगी। इसी पॉइजनिंग की वजह से इन लोगों की मौत हुई होगी।

जहरीले केमिकल वाले तरबूज की पहचान

मैं ये बताना चाहता हूं कि आजकल जो तरबूज और खरबूजे बाजार में मिल रहे हैं उसमें पहले थोड़ा कट लगाकर देखें कि उसमें कोई गैस या कोई झाग या बुलबुले जैसे तो नहीं बन रहे हैं। तो तरबूज को काटकर और स्मैल करके चेक करना है। इसके अलावा तरबूज को साफ सुथरे पानी में भी डालकर चेक करना है। इसके लिए तरबूज में पंचर करके यानि थोड़ा लगाकर पानी में डालें। अगर पानी में बुलबुला आ रहा है तो समझ लें तरबूज या खरबूजा ठीक नहीं है। ऐसे तरबूज खरबूज में कोई न कोई पॉइजन मिला हुआ है। तरबूज को पकाने के लिए ऐसा किया जाता है। अगर तरबूज ठीक है तभी खाने के लिए इस्तेमाल करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल