1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Rashi Parivartan: 30 अप्रैल से कुंभ राशि की पलटेगी किस्मत, बुध का गोचर कराएगा बंपर कमाई!

Budh Rashi Parivartan: 30 अप्रैल से कुंभ राशि की पलटेगी किस्मत, बुध का गोचर कराएगा बंपर कमाई!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Apr 29, 2026 08:25 am IST,  Updated : Apr 29, 2026 08:25 am IST

Budh Rashi Parivartan: बुध का गोचर कुंभ राशि वालों की किस्मत चमका देगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। जानिए और क्या कुछ लिखा है कुंभ वालों के भाग्य में।

kumbh rashi- India TV Hindi
कुंभ राशि वालों का गोल्डन समय Image Source : MAGNIFIC

Budh Rashi Parivartan: 30 अप्रैल 2026 को बुध मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर जायेंगे और 15 मई तक इस राशि में रहेंगे। इस राशि में बुध का आना कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। आपकी वाणी काफी प्रभावशाली हो जाएगी, जिससे आपको करियर में अच्छा लाभ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। चूंकि बुध के गोचर से बुधादित्य योग भी बन रहा है तो इसका भी आप पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। चलिए अब विस्तार से जानते हैं बुध के गोचर का कुंभ राशि वालों पर प्रभाव।

करियर में शानदार सफलता

बुध का गोचर कुंभ राशि वालों को करियर में खूब तरक्की दिलाएगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अगर आप कुछ नया सीखना चाहते हैं तो उसके लिए ये समय अनुकूल है। बिजनेस में भी जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। विदेश में नौकरी देख रहे हैं तो इस दौरान आपका ये सपना भी पूरा हो सकता है। 

अचानक धन लाभ के संकेत

कुंभ राशि वालों को अचानक से धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो वो आपको वापस मिल सकता है। आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। खर्चों पर कंट्रोल करने में सफल रहेंगे। निवेश से भी अच्छा पैसा बनाने में सफल रहेंगे। कमाई के संसाधनों में बढ़ोतरी होगी।

16 दिन का गोल्डन समय

कुल मिलाकर 30 अप्रैल से लेकर 15 मई तक का समय कुंभ वालों के लिए शानदार रहने वाला है। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपके सारे सपने पूरे होंगे। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। धार्मिक यात्राओं पर जाएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। नौकरी के बढ़िया ऑफर आ सकते हैं। मानसिक शांति मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। वाहन या मकान की खरीदारी के भी शुभ योग बन रहे हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा कब है 30 अप्रैल या 1 मई? जानिए कैसे मनाया जाता है ये त्योहार

Lakshmi Narayan Yog 2026: मई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी तकदीर, होगी बंपर कमाई!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।