1. Hindi News
  2. धर्म
  3. May Born Personality: मई में जन्मे लोगों में होती है यह एक जादुई खूबी, तभी तो कम उम्र में ही कामयाबी चूमती है इनके कदम!

May Born Personality: मई में जन्मे लोगों में होती है यह एक जादुई खूबी, तभी तो कम उम्र में ही कामयाबी चूमती है इनके कदम!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Apr 29, 2026 09:58 am IST,  Updated : Apr 29, 2026 09:58 am IST

May Born Personality: मई में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। इनकी सबसे बड़ी ताकत इनकी जिद्द है। अगर ये एक बार कुछ करने की ठान लेते हैं तो उसे करके ही दम लेते हैं। चलिए जानते हैं कैसे होते हैं मई में जन्मे लोग।

may born- India TV Hindi
मई में जन्मे लोगों में होती है यह एक जादुई खूबी Image Source : CANVA

May Born Personality: ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति के जन्मे के महीने से आप उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में आसानी से जान सकते हैं। मई महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में जिन लोगों का जन्म इस महीने में हुआ है उनके अंदर ये जानने की प्रबल इच्छा होगी कि उनका जन्म महीना उनके बारे में क्या कहता है। तो आपको बता दें इस महीने में जन्मे लोग आकर्षक और लोकप्रिय होते हैं। स्वभाव से राजसी होते हैं और बन ठन कर रहना पसंद करते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में दिलचस्प बातें।

मई में जन्मे लोग

  • मई में जन्मे लोगों की सबसे बड़ी ताकत उनकी जिद्द है। ये अपने सपनों को सच करने का जुनून रखते हैं।  एक बार अगर कुछ करने की ठान लेते हैं तो फिर ये पीछे मुड़कर नहीं देखते। यही उनकी वो जादुई खूबी है जिसके दम पर ये असंभव को भी संभव कर दिखाते हैं। 
  • इनका व्यक्तित्व बहुत ही मैग्नेटिक होता है। जिस वजह से हर कोई इनकी तरफ खींचा चला आता है। इनका ड्रेसिंग सेंस और बात करने का तरीका बेहद खास होता है जिससे लोग इनसे काफी जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। 
  • ये लोग दिल के साफ होते हैं। जो इनके मन में होता है, वही इनकी जुबान पर भी होता है। हालांकि इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है, लेकिन इनकी खास बात ये है कि इनका गुस्सा लंबे समय तक नहीं रहता।
  • मई में जन्मे लोगों को लग्जरी लाइफ काफी पसंद होते हैं। यही कारण है कि इन्हें महंगी चीजें काफी आकर्षित करती हैं। खास बात यह है कि इन सुख-सुविधाओं को पाने के लिए ये खूब मेहनत भी करते हैं। 
  • मई में जन्मे लोग क्रिएटिव फील्ड, बिजनेस और मैनेजमेंट में सबसे ज्यादा नाम कमाते हैं। इनकी लीडरशिप क्वालिटी इन्हें कम उम्र में ही सफलता के शिखर पर पहुंचा देती है। 
  • पैसों के मामले में ये बहुत ज्यादा भाग्यशाली होते हैं, लेकिन अपने खर्चीले स्वभाव के कारण ये कभी-कभी परेशानी में भी पड़ जाते हैं।
  • ये लोग जुबान के पक्के होते हैं और दोस्ती निभाने में इनका कोई जवाब नहीं होता। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Budh Rashi Parivartan: 30 अप्रैल से कुंभ राशि की पलटेगी किस्मत, बुध का गोचर कराएगा बंपर कमाई!

Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा कब है 30 अप्रैल या 1 मई? जानिए कैसे मनाया जाता है ये त्योहार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।