1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bank Holidays in May: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस राज्य में कब-कब रहेगी छुट्टी

Bank Holidays in May: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस राज्य में कब-कब रहेगी छुट्टी

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Apr 29, 2026 11:18 am IST,  Updated : Apr 29, 2026 11:18 am IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, मई 2026 में कुल 31 दिनों में से 12 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इन छुट्टियों में रविवार के साप्ताहिक अवकाश, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं।

मई में बैंकों की...- India TV Hindi
मई में बैंकों की छुट्टियां Image Source : CANVA

अगर आप मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अप्रैल खत्म होते ही नया महीना शुरू होने जा रहा है और इसके साथ ही बैंक छुट्टियों की लंबी लिस्ट भी सामने आ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, मई 2026 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश के अलावा कई त्योहार और जयंती भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आपने पहले से प्लानिंग नहीं की, तो आपके जरूरी काम अटक सकते हैं। खास बात यह है कि कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी, जबकि कुछ केवल चुनिंदा राज्यों में ही रहेंगी।

मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

मई में बैंक 1, 3, 9, 10, 16, 17, 23, 24, 26, 27, 28 और 31 मई को छुट्टी रहेगी। नीचे देखें पूरी लिस्ट 

दिनांक कहां-कहां होगी छुट्टी
1 मई पूरे देश में (गुजरात, ओडिशा, सिक्किम, राजस्थान, नागालैंड और मेघालय में छोड़कर)
9 मई पश्चिम बंगाल
16 मई सिक्किम
26 मई त्रिपुरा
27 मई पूरे देश में (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, गोवा और बिहार में छोड़कर)
28 मई महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गोवा और बिहार

3, 10, 17, 24 और 31 मई को रविवार है, जबकि 9 और 23 मई को दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

डिजिटल बैंकिंग से मिलेगी राहत

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, लोन प्रक्रिया या कैश से संबंधित काम करना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले ही प्लानिंग बना लें। वहीं, भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम सेवाएं 24/7 चालू रहेंगी। आप घर बैठे ही फंड ट्रांसफर (NEFT/RTGS/IMPS) और अन्य जरूरी लेनदेन आसानी से कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा